ऐलनाबाद उपचुनाव : इनेलो के अभय चौटाला जीते; बाकियों का क्या रहा प्रदर्शन देखें

ऐलनाबाद : Ellenabad Election Result 2021 | ऐलनाबाद उपचुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है. उपचुनाव में मुख्य मुकाबला इनेलो के अभय सिंह चौटाला, भाजपा-जजपा गठबंधन के प्रत्याशी गोविंद कांडा और कांग्रेस के उम्मीदवार पवन बेनीवाल के बीच बताया जा रहा था. अभय चौटाला ने ऐलनाबाद उपचुनाव में जीत हासिल की है.

मतदान केंद्र पर पहुंचे ऐलनाबाद उपचुनाव 2021 विजेता इनेलो के अभय चौटाला। - Dainik Bhaskar

15 राउंड के बाद इनेलो कैंडिडेट अभय चौटाला 65 हजार 430 वोटों के साथ पहले नंबर पर रहे। भाजपा उम्मीदवार गोविंद कांडा 58 हजार 857 वोट के साथ दूसरे नंबर रहे। कांग्रेस के पवन बेनीवाल 20 हजार 682 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।

इनेलो पहले राउंड से ही बढ़त बनाए थी, लेकिन ग्रामीण एरिया से भाजपा ने अच्छी-खासी संख्या में वोट लेकर सबको चौंका दिया। लेकिन जैसे ही जीत का सेहरा अभय चौटाला के सिर बंधा, इनेलो कार्यकर्ताओं ने ढोल के साथ जश्न मनाना शुरू कर दिया।

03:25 PM: फाइनल राउंड में अभय सिंह चौटाला ने 6,708 वोटो से जीते.

16वा/ फाइनल राउंड

65,897 वोट- अभय चौटाला

59,189 वोट: गोबिंद कांडा

20,857 वोट- पवन बेनीवाल


02:51 PM: 15वे राउंड के बाद भी अभय सिंह चौटाला (INLD) 6,573 वोटो से आगे चल रहे है.

15वा राउंड

65,430 वोट- अभय चौटाला

58,857 वोट: गोबिंद कांडा

20,682 वोट- पवन बेनीवाल


02:29 PM: 14वे राउंड के बाद भी अभय सिंह चौटाला (INLD) 5,046 वोटो से आगे चल रहे है.

14वा राउंड

59,878 वोट- अभय चौटाला

54,832 वोट: गोबिंद कांडा

19,645 वोट- पवन बेनीवाल


02:22 PM: 13वे राउंड के बाद भी अभय सिंह चौटाला (INLD) 4,588 वोटो से आगे चल रहे है.

13वा राउंड

55,009 वोट- अभय चौटाला

50,421 वोट: गोबिंद कांडा

18,297 वोट- पवन बेनीवाल


01:49 PM: 12वे राउंड के बाद भी अभय सिंह चौटाला (INLD) 3,961 वोटो से आगे चल रहे है.

12वा राउंड

49,827 वोट- अभय चौटाला

45,866 वोट: गोबिंद कांडा

17,004 वोट- पवन बेनीवाल


01:24 PM: 11वे राउंड के बाद भी अभय सिंह चौटाला (INLD) 3,097 वोटो से आगे चल रहे है.

11वा राउंड

45,171 वोट- अभय चौटाला

42,074 वोट: गोबिंद कांडा

15,886 वोट- पवन बेनीवाल


01:11 PM: दसवे राउंड के बाद भी अभय सिंह चौटाला (INLD) 2,985 वोटो से आगे चल रहे है.

दसवा राउंड

40,633 वोट- अभय चौटाला

37,648 वोट: गोबिंद कांडा

14,951 वोट- पवन बेनीवाल


12:53 PM: नवे राउंड के बाद भी अभय सिंह चौटाला (INLD) 4,851 वोटो से आगे चल रहे है.

नवा राउंड

37,159 वोट- अभय चौटाला

32,308 वोट: गोबिंद कांडा

14,271 वोट- पवन बेनीवाल


12:42 PM: आठवे राउंड के बाद भी अभय सिंह चौटाला (INLD) 6,530 वोटो से आगे चल रहे है.

आठवा राउंड

34,702 वोट- अभय चौटाला

28,172 वोट: गोबिंद कांडा

13,711 वोट- पवन बेनीवाल


12:31 PM: सातवे राउंड के बाद भी अभय सिंह चौटाला (INLD) 8,180 वोटो से आगे चल रहे है.

सातवा राउंड

31,838 वोट- अभय चौटाला

23,658 वोट: गोबिंद कांडा

13,092 वोट- पवन बेनीवाल


12:19 PM: छठे राउंड के बाद भी अभय सिंह चौटाला (INLD) 6,624 वोटो से आगे चल रहे है.

छठा राउंड

27,334 वोट- अभय चौटाला

20,710 वोट: गोबिंद कांडा

11,878 वोट- पवन बेनीवाल


12:04 PM: पांचवे राउंड के बाद भी अभय सिंह चौटाला (INLD) 6,034 वोटो से आगे चल रहे है.

पांचवा राउंड

22,188 वोट- अभय चौटाला

16,154 वोट: गोबिंद कांडा

10,763 वोट- पवन बेनीवाल


11:48 AM: चौथे राउंड के बाद भी अभय सिंह चौटाला (INLD) 4,604 वोटो से आगे चल रहे है.

चौथा राउंड

17,016 वोट- अभय चौटाला

12,412 वोट: गोबिंद कांडा

7,985 वोट- पवन बेनीवाल

11:11 AM: तीसरे राउंड के बाद भी अभय सिंह चौटाला (INLD) 3,208 वोटो से आगे चल रहे है.

तीसरा राउंड

11,225 वोट- अभय चौटाला

8,017 वोट: गोबिंद कांडा

6,547 वोट- पवन बेनीवाल


10:32 AM: दुसरे राउंड के बाद अभय चौटाला 2,270 वोटो से आगे चल रहे है.

दूसरा राउंड

6,915 वोट- अभय चौटाला

4,645 वोट: गोबिंद कांडा

4,174 वोट- पवन बेनीवाल


09:27 AM: ऐलनाबाद उपचुनाव में पहला रुझान सामने आया है. पहले रुझान के मुताबिक अभय सिंह चौटाला 478 मतों से आगे चल रहे हैं.

पहला राउंड

  • 3,405 वोट: अभय चौटाला
  • 2,927 वोट: गोविंद कांडा
  • 2,025 वोट: पवन बेनीवाल

ऐलनाबाद का समीकरण

जानकारी के लिए बता दें कि ऐलनाबाद उपचुनाव में 1 लाख 86 हजार 103 मतदाताओं के लिए 211 मतदान केंद्र बनाए गए थे. कुल 211 मतदान केंद्र में 33 शहरी और 178 ग्रामीण मतदान केंद्र बनाए गए थे. उपचुनाव के दौरान कुल 81.42 फीसदी वोट पड़े. भाजपा-जजपा गठबंधन, इनेलो और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला बनता नजर आ रहा है.

Exit mobile version