नवंबर तक टला ऐलनाबाद उप चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने बताए ये तीन कारण

सिरसा : हरियाणा राज्य की ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर होने वाला पर होने वाला उप चुनाव नवंबर महीने तक टाल दिया गया है। इसके पीछे इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने तीन कारण बताएं हैं। इलेक्शन कमीशन का मानना है कि देश में अभी कोविड-19 महामारी का प्रकोप खत्म नहीं हुआ है और इसके साथ ही त्योहारों का सीजन होने के चलते उप चुनावों को टाल दिया गया है। वहीं तीसरा कारण बाढ़ माना गया है।

शनिवार को इलेक्शन कमीशन की ओर से जारी एक नोटिफिकेशन के माध्यम से निर्देश दिया कि आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, मेघालय, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव में होने वाले चुनावों को कोविड-19 महामारी, बाढ़ व त्योहारों के सीजन के चलते टाला जाए। ऐसे में नवंबर तक त्योहारों का सीजन है। संभावना है कि ऐलनाबाद में होने वाला उपचुनाव नवंबर के बाद हो।

बता दें कि ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव में निर्वाचित होने वाले इनेलो पार्टी के नेता अभय चौटाला ने किसान आंदोलन के समर्थन में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। अभय चौटाला द्वारा 27 जनवरी को दिए इस्तीफे के बाद से ऐलनाबाद विधानसभा सीट खाली है। किसी भी खाली सीट पर उप चुनाव 6 माह के अंदर करवाए जाने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की होती है, लेकिन आयोग इसे अभी टाल दिया है।

Exit mobile version