अगले तीन घंटे में हरियाणा के इन जिलों में बारिश, देखे जिलों के नाम

चंडीगढ़ : विभाग चंडीगढ़ द्वारा मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके अनुसार हरियाणा के कई जिलों में अगले 2 se 3 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना बताई गई है. गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से बारिश होने के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

मौसम विभाग की माने तो आज कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला,पंचकूला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, कैथल और इनके आसपास के इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश होने की संभावना बताई गई है.

एचएयू के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. एमएल खिचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने के कारण कई जिलों में ज्यादा बारिश हुई है। रविवार को कुछ हद तक बादलों का प्रभाव रहेगा। सोमवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इधर, शनिवार को तेज हवाओं के साथ बादल छाए रहे।

सुबह के समय कुछ जिलों में बारिश हुई। इससे पहले शुक्रवार देर रात तक तेज हवाओं व बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बारिश शुरू हो गई जो पूरी रात जारी रही। शनिवार सुबह लोगों की आंख खुली तब भी बारिश हो रही थी और चारों तरफ जलभराव का नजारा देखने को मिला। गुरुग्राम में प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान 16.3 और पंचकूला में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

गुरुग्राम में जलभराव

साइबर सिटी में इस बार पूस के महीने में सावन सा नजारा देखने को मिला। शुक्रवार देर रात से ही शुरू हुई बारिश का सिलसिला शनिवार को दिन में भी जारी रहा। इसके चलते शहर में जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार सुबह आठ बजे तक सोहना में सबसे ज्यादा 72 एमएम (मिलीमीटर) बारिश हुई। मानेसर इलाके में 50 एमएम बारिश हुई। नरसिंहपुर व द्वारका एक्सप्रेसवे पर सबसे ज्यादा जलभराव हुआ तो वहीं खेड़की दौला में बनाए गए भूमिगत अंडरपास में भी पानी भर गया। बारिश के बाद शनिवार को बस स्टैंड में भी पानी भर गया। ब्यूरो 

कहां कितनी बारिश एमएम में 

जिला         बारिश 
गुरुग्राम        46.8
सोनीपत       43.5
नारनौल       44.0
रोहतक        23.8
पंचकूला       23.0
अंबाला         22.4
हिसार          16.9
करनाल        12.0
कुरुक्षेत्र         16.0
महेंद्रगढ़       16.5
सिरसा         10.0
नोट- बारिश के आंकड़े शनिवार सुबह 8.30 बजे तक
24 घंटे में सबसे अधिक किस जिले में बारिश
जिला         बारिश
गुरुग्राम    50 एमएम
भिवानी    48 एमएम 
महेंद्रगढ़   44 एमएम
सोनीपत   43.5 एमएम
रोहतक     23 एमएम
अंबाला     22.4 एमएम

Exit mobile version