कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली पर बड़ी सौगात, महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी, देखें

दिवाली पर केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेशनरों को बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला करते हुए महंगाई भत्ते में इजाफे का ऐलान कर दिया है।

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिला है। गुरुवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस बढ़ोतरी के साथ DA 31% हो गया है।

DA बढ़ने का फायदा एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पैंशनर्स को होगा। इसके अलावा कुछ दिन पहले लॉन्च किए गए गति शक्ति प्रोजेक्ट को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।

डीए बढ़ाने के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्क के आधार पर DA तय किया जाता है। सरकार ने कैबिनेट बैठक में 3% DA बढ़ाने का फैसला लिया है। 
इस फैसले से 47 लाख 14 हजार केंद्र सरकार के कर्मचारी और 68 लाख 62 हजार पेंशनर्स को फायदा होगा। इससे सरकार पर सालाना 9,488.70 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।’

सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते (DA) की दर आमतौर पर हर साल दो बार बढ़ाई जाती है। इसलिए, केंद्र सरकार के कर्मचारी सातवें वेतन आयोग के तहत DA दर में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे थे। 7वें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों को वर्तमान में उनके मूल वेतन का 28% DA के रूप में मिलता है। इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 31% हो गया है।

कैबिनेट मीटिंग में गुरुवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते को 3 फीसदी बढ़ाने को मंजूरी दी गई है।DA में 3 फीसदी की और बढ़त होने का मतलब यह है कि अब महंगाई भत्ता (DA) 31 फीसदी होगा। इस बढ़त का सीधा फायदा 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा।

गौरतलब है कि इस साल जुलाई में ही सरकार ने महंगाई भत्ता (DA Hike) में 11 फीसदी की बढ़त कर इसे 28 फीसदी किया था। इससे पहले DA का भुगतान 17 फीसदी की दर से हो रहा था। महंगाई भत्ता बढ़ने से दूसरे अलाउंस में भी इजाफा होगा। इसमें ट्रैवल अलाउंस (Travel Allowance) और सिटी अलाउंस (City Allowance) शामिल हैं। वहीं, रिटायरमेंट के लिए प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) और ग्रेच्युटी (Gratuity) में भी बढ़ोतरी होगी।

न्यूनतम सैलरी 18000 रुपये पर फायदे का गणित इस तरह से होगा- 
1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                     18,000 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (31%)                       5580 रुपये/महीने
3. अब तक महंगाई भत्ता (28%)                  5040 रुपये/महीने
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       5580-5040 = 540 रुपये/महीने
5. सालाना सैलरी में इजाफा                       540X12= 6480 रुपये

Exit mobile version