खबर हरियाणा की

Karwa chauth : करवा चौथ पर पांच साल बाद बन रहा शुभ योग, 7:51 पर होगा चंद्रोदय, देखें शुभ योग

Karwa chauth : बहादुरगढ़ सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और उनके सुखमय जीवन के लिए रविवार 24 अक्तूबर को करवा चौथ ( karwa chauth ) का व्रत रखेंगी। विदित है कि करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है।

करवा चौथ पर इस बार रोहिणी नक्षत्र में पूजन होगा साथ ही वरियान योग भी रहेगा। वहीं रविवार का दिन होने की वजह से सूर्य देव का भी व्रती महिलाओं को आशीर्वाद प्राप्त होगा। बता दें कि इस बार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 24 अक्टूबर को दिन रविवार को पड़ रही है।

खास बात यह है कि इस बार करवा चौथ पर पांच साल बाद यह शुभ योग बन रहा है। महिलाएं पूरे दिन बिना अन्न और जल ग्रहण किए हुए व्रत रखकर शाम को माता पार्वती, भगवान शिव, गणेश जी, भगवान कार्तिकेय और चंद्रमा की पूजा करती हैं। उसके बाद चंद्रमा का छलनी के अंदर से दर्शन करती हैं। इसके बाद पति के हाथ से जल पीकर अपना व्रत पूरा करती हैं।

पंडित महेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार 24 अक्तूबर को रात 11 बजकर 35 मिनट तक वरियान योग रहेगा। वरीयान योग मंगलदायक कार्यों में सफलता प्रदान करता है। इसके साथ ही देर रात 1 बजकर 2 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। उनके अनुसार चतुर्थी तिथि 24 अक्तूबर को तड़के 3 बजकर 2 मिनट से प्रारंभ होगी और 25 अक्तूबर सुबह 5 बजकर 43 मिनट तक संपन्न होगी।

इसके अलावा चंद्रोदय शाम 7 बजकर 51 मिनट पर होगा। इस बार करवाचौथ के दिन एक विशेष वरियान योग भी बन रहा है। यह योग अति मंगलकारी और शुभ फलदायक होता है। रात को चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अर्घ्य दें और घर में जो कुछ भी बना हो, उसका भोग लगाएं। इसके बाद व्रत का पारण करें। यह व्रत सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु के लिए समर्पित होता है। इससे महिलाओं का अखंड सौभाग्य बना रहता है।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England