कैथल शामशान से दफनाई 1 महीने की बच्ची को निकालकर कुत्ताें ने नौचा, एक हाथ, पेट व टांग को खाया

करनाल : हरियाणा के जिले कैथल में सन करने वाली घटना सामने आई है। मामला देर रात का है। जब कुत्ते एक मृतक नवजात का शव नौच रहे थे। एक महीने की बच्ची को मौत के बाद चार दिन पहले ही परिजनों ने शमशान में दफनाया था। कालोनी के लोगों ने जब कुत्तों के मुंह में बच्ची को देखा तो पहले उन्हें भगाया, तब तक कुत्ते एक हाथ, एक टांग व पेट के हिस्से को खा चुके थे। फिर इस बात की सूचना पुलिस को दी। साथ ही जिला प्रशासन से कुत्तों के शमशान में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की।

कुत्तों से शव छुड़वाने के बाद जमा बालाजी कॉलाेनी के लोग। - Dainik Bhaskar

बालाजी कालोनी के लोगों ने बताया कि कुत्ते गली में नवजात बच्चे के शव को नोच रहे थे। जब उन्होंने देखा तब तक कुत्ते बच्ची को आधा खा चुके थे। बालाजी कालोनी की गली नंबर दो में शव मिला। करनाल रोड स्थित शमशान भूमि में नवजात के शव को दफनाया गया। एक पैर और एक हाथ को पूरा खा चुके थे। बच्ची की एक टांग को तो पूरी तरह से नोच डाला था। इसकी जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। घटना को लेकर कालोनी के लोग वहां जमा हो गए।

शहर में करनाल रोड स्थित रेलवे फाटक के नजदीक बालाजी कॉलोनी में नवजात बच्ची का शव मिला है। बच्ची के शव को कुत्ते नोच रहे थे। इस दौरान कॉलोनी वासियों की नजर पड़ी तो उन्होंने कुत्तों को भगाया और पुलिस को सूचना दी गई।

शमशानघाट से शव ले गए कुत्ते पुलिस को शिकायत देने वाले बालाजी कॉलोनी निवासी प्रमोद ढांडा ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह खाना खाकर घर से बाहर गली में सैर कर रहा था। उसने देखा कि कुत्ते नवजात बच्ची के शव नोच रहे थे। नवजात को कुत्तों से छुड़वाकर देखा तो 1 महीने का बच्चे का शव था। जिसके एक हाथ को कुत्ते खा चुके थे। और गर्दन भी अलग पड़ी हुई थी। सिविल लाइन थाना पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने कॉलोनी के युवकी शिकायत पर केस दर्ज किया है। शव को उचित प्रबंध के साथ दफनाया जाएगा।

Source link

Exit mobile version