एक युवक ने एक ही मंडप में की एक साथ दो दुल्हनों से शादी,एक ही कॉलेज की हैं स्टूडेंट- लोगों ने कहा खतरों के खिलाड़ी

तेलंगाना : अमूमन देखा गया है कि किसी को शादी करने के लिए एक भी लड़की नहीं मिलती, ताउम्र कुंवारे रह जाते हैं और कोई शादी के बाद भी परेशान रहता है. ऐसे में एक ऐसा रोचक वाकया सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा. एक व्यक्ति ने दो लड़कियों से एक ही मंडप में शादी रचाई. दोनों लड़कियां एक ही कॉलेज की बताई जा रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस व्यक्ति को खतरो का खिलाडी भी बोल रहे हैं. बता दें कि यह मामला तेलंगाना के एक गांव का है. युवक का नाम वी अर्जुन बताया जा रहा है. वी अर्जुन ने दो लड़कियों से शादी की. दोनों पक्षों के परिजनों ने नवविवाहितों को आशीर्वाद भी दिया.

एक साथ हुआ था दो लड़कियों से प्यार

बताया जा रहा है कि वी अर्जुन को एक ही कॉलेज में पढ़ने वाली दो लड़कियों से प्यार हो गया. दोनों को उसने शादी के लिए प्रपोज किया. दोनों ने शादी के लिए हामी भी भर दी. उसके बाद दोनों लड़कियों का वी अर्जुन के साथ विवाह कर दिया गया. लड़कियों का नाम उषा रानी और सुरेखा बताया जा रहा है.

दोनों से 4 साल मिलता रहा अलग-अलग

यह युवक दोनों युवतियों से अलग-अलग 4 साल से मिलता आ रहा था. लेकिन मामला जब फस गया जब उसने दोनों लड़कियों को शादी करने का वादा कर दिया. ऐसे में दोनों लड़कियों से उसे शादी भी करनी पडी. वी अर्जुन ने बताया वह दोनों से बहुत प्यार करता है. दोनों को शादी के लिए राजी भी किया था. सारी सच्चाई बताने के बाद ही दोनों लड़कियों ने शादी के लिए हामी भरी है.

Exit mobile version