पत्नी को कुल्हाड़ी से काट बाजरे के खेत में छिपा: 5 बच्चाें की मां की हत्या करने वाला पिता गिरफ्तार, एक कुल्हाड़ी और मार देता तो गर्दन अलग मिलती

अलवर : अलवर के टपूकड़ा के मिलकपुर गांव में रात को तीन बजे कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन काट कर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से गिरफ्तार किया। हत्या के बाद पति बाजरे के खेतों में जा छिपा था। जिसकी भनक लगी तो पुलिस ने गांव के युवाओं की मदद लेकर काफी दूरी में खेतों का घेराव किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

ये है पत्नी की हत्या का आरोपी पति। - Dainik Bhaskar

ये है पत्नी की हत्या का आरोपी पति।

एक कुल्हाड़ी और लग जाती तो गर्दन अलग मिलती
पुलिस ने बताया कि मिलकपुर गांव निवासी मुस्ताक ने अपनी ही पत्नी साहिना की रात को कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई। एक कुल्हाड़ी गर्दन पर और मार दी जाती तो पत्नी की गर्दन ही अलग मिलती। पहला वार आंख के पास लगा। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद कुल्हाड़ी से गर्दन पर दो-तीन वार किए।

6 माह की बेटी रो रही
मुस्तका के 5 बच्चे हैं। तीन बेटी व दो बेटे हैं। सबसे छोटी 6 माह की बेटी है। सबसे बड़ा करीब 14 साल का लड़का है। छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब उनकी सार-संभाल करने वाला कोई नहीं है। परिवार के लोग ही उनको बहला फुसला रहे हैं। मुस्ताक की साहिना के साथ 2005 में शादी हुई थी।
आपस के झगड़ा था
पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी में आपस में झगड़ा था। रविवार की रात को भी तीन बजे झगड़ा हुआ है। इसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पति को अपनी पत्नी पर शक भी था। पत्नी का पीहर फिरोजपुर में गहाना गांव है। पिहर पक्ष के लोगों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पहले मुस्ताक के भाई का साहिना की बहन से कई साल पहले तलाक हो चुका था। लेकिन इस घटना को उससे कोई मतलब नहीं है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version