गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत हरियाणा के इन जिलों में नई सख्तियां लागू, क्या हैं हरियाणा में लॉकडाउन की संभावनाएं? देखें

पानीपत :हरियाणा में कोरोना तेजी से अपने पैर पसार रहा है। सख्ती बढ़ा दी गई है, नई पाबंदियां लागू कर दी गई है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड में आ गया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और करनाल सहित प्रदेश के 19 जिलों को रेड जोन घोषित किया गया है।  साथ ही इन जिलों के बच्चों को वैक्सीनेशन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन बच्चों ने वैक्सीन नहीं ली है उनकी स्कूलों में एंट्री बैन की जाएगी। जिला प्रशासन को नई पाबंदियां लागू करने के आदेश जारी किए गए हैं।  दिल्ली में बढ़ रहे मामलों के कारण एनसीआर से सटे जिलों में पाबंदियां और सख्त की गई है। वहीं प्रदेश में स्कूल बंद रहने की समय सीमा भी 26 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।7

हरियाणा में कोरोना के आंकड़ें

हरियाणा के 22 जिलों में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले गुरुग्राम, फरीदाबाद और करनाल में सामने आए हैं। वहीं चरखी दादरी, पलवल और नूंह में सबसे कम मरीज मिले।

जिला           केस

गुरुग्राम        3897

फरीदाबाद   1106

करनाल        607

अंबाला         508

पंचकूला       441

पानीपत        217

हिसार          178

रोहतक         204

यमुनानगर     168

झज्जर           166

कुरुक्षेत्र         148

भिवानी          114

सिरसा            94

फतेहाबाद       92 

चरखी दादरी    41

पलवल            28

नूंह                 15

बच्चों ने वैक्सीनेशन नहीं करवाया तो स्कूलों में नो एंट्री

ये हैं पाबंदियां

96कोरोना मामलों के आधार पर जिलों को श्रेणियों में बांटा गया है। पाबंदियों के लिहाज से प्रथम श्रेणी के जिलों में खेल परिसर, स्टेडियम और स्विमिंग पूल बंद रहेंगे। यहां सिर्फ राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों में भागीदारी के लिए प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। दर्शकों या अन्य लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी। सभी सरकारी और निजी कार्यालयों में आपातकालीन व आवश्यक सेवाओं को छोड़कर 50 प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाने की सलाह दी गई है। बार और रेस्तरां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किए जा सकेंगे।

प्रथम श्रेणी के जिलों के लिए नियम

Exit mobile version