लाइफस्टाइल

हरियाणा में अगले 5 दिन में शुरू होगी कड़ाके की ठंड, मौसम विशेषज्ञों ने जताई यह संभावना

नारनौल : अब सर्दी अपने चरम पर होगी। अभी तक दिसंबर के बीते दिनों में ज्यादा ठंड दर्ज नहीं की गई है, लेकिन अब आने वाले दिनों में ठंड चरम पर होगी। अब तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का मानना है कि वर्ष 2021 के बचे दिनों में कड़ाके की ठंड गिरने के आसार बने हुए हैं।

विशेषकर दिसंबर के अंतिम सप्ताह में तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस व उससे नीचे भी जा सकता है। नवंबर दिसंबर 2021 में अब तक हरियाणा में ज्यादातर शुष्क मौसम की स्थिति देखी गई है। नवंबर का महीना, जैसा कि अपेक्षित था, पूरी तरह से शुष्क था और दिसंबर में भी बूंदाबांदी के अलावा कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है।

तापमान एकल अंक में जरूर आ गया है। शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में अब लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर चला गया है। निचले स्तरों में श्रीलंका के उत्तरी भाग से लेकर आंध्र प्रदेश तट तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक एक टर्फ रेखा देखी जा रही है।

ठंड बढऩे के साथ ही पर्यावरण प्रदूषण की स्थिति में बदलाव देखने को जरूर मिला है। प्रदूषण का स्तर कम हुआ है। कृषि एवं कल्याण विभाग के पूर्व तकनीकी अधिकारी डा. एसपी तोमर ने कहा कि गेहूं की फसल की अच्छी ग्रोथ के लिए ठंड बहुत अधिक जरूरत है। गेहूं की बुआई पूरी हो चुकी है।

कुछ किसानों ने अगेती फसल में पहला पानी भी लगा दिया है। जितनी अधिक ठंड गिरेगी फसल का फुटाव उतना ही अच्छा होगा। ठंड अधिक ओर लंबे समय तक गिरेगी तो इसका असर उत्पादन भी देखने को मिलता है। जब ठंड अधिक और लंबी गिरती है तो उत्पादन अच्छा होता है। जब कम गिरी है तो उत्पादन कम देखने को मिला है। जिले में 1.70 लाख हैक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं बुआई की गई है।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England