Weather Update Today : मौसम विभाग ने जारी किया मौसम पूर्वानुमान, 1 दिसंबर तक मौसम रहेगा खुश्क

हिसार : Weather Update Today : कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा आज शाम मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया जिसके अनुसार :-
@26.11.2021 मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में आमतौर पर 1 दिसम्बर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है।इस दौरान राज्य में हल्की गति से पाश्चिमी व उत्तर पाश्चिमी हवाएँ चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है परन्तु इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने की संभावना है।
##$$$$$$#/////////#$$$$$$
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

गर्मी और बारिश के बाद इस बार सर्दी भी रिकार्ड तोड़ेगी। ला नीना के प्रभाव से दिसंबर, जनवरी और फरवरी के दौरान पूरे उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। शीत लहर और कोहरे के दिन भी अधिक रहने के आसार हैं।

जल्द कोहरे करेगा परेशान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस साल सर्दी की दस्तक अक्टूबर में ही हो गई। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है तो कोहरा पड़ना भी जल्द शुरू हो गया। पहाड़ों पर बर्फबारी भी समय से पहले शुरू हो गई। अब भी उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी-पूर्वी हवा के टकराने से मध्य प्रदेश, दक्षिणी राजस्थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। दिल्ली में अक्टूबर के अंत में रात का तापमान 58 साल में सबसे ठंडा दर्ज किया गया था।

अल नीनो और ला नीना के कारण बदलेगा मौसम चक्र 

मौसम विभाग का कहना है कि इस बार अल नीनो और ला नीना से मौसम चक्र में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। इंडोनेशिया और आसपास के देशों में ला नीना के असर से बारिश औसत से अधिक हुई। इसका असर नवंबर में भी देखने को मिल रहा है। दिसंबर में अत्यधिक ठंडे दिनों की संख्या भी बढ़ सकती है। ला नीना सहित अत्यधिक बारिश और जलवायु परिवर्तन के संयुक्त प्रभाव से इस बार दिसंबर से जनवरी तक शीत लहर वाले दिन भी औसत से दोगुना हो सकते हैं। औसत रूप से सर्दी के मौसम में ऐसे दिन चार से पांच रहते हैं और कोहरा करीब 22 दिन तक पड़ता है। इस साल यह क्रमश: 10 और 45 दिन की हो सकती है।

 

Exit mobile version