हिसार : Weather Alert : हिसार स्थित कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदनलाल खीचड़ द्वारा आज अल्प अवधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके अनुसार हरियाणा के कई जिलों में हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बताई गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
हकृवि -भारत मौसम विभाग अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 16.09.2021 @ सांय 6.20 बजे जारी –अगले तीन घण्टों में अम्बाला, यमुनानगर, पंचकूला/चंडीगढ़, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद जिलों में हवायों व गरजचमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश परन्तु पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद जिलों में कुछ-एक स्थानों पर बूंदाबांदी/हल्की बारिश होने की संभावना है।