राजनीतिखबर हरियाणा कीलाइफस्टाइल

चौधरी चरण सिंह की फोटो हटाने पर भड़के टिकैत, कहा-700 किसानों की मौत से मन नहीं भरा

हिसार : हरियाणा के हिसार में चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कैलेंडर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का फोटो हटाने का मामला तूल पकड़ गया है। किसान संगठनों ने चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के इस फैसले पर रोष जताया है। वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 700 किसानों की मौत से मन नहीं भरा जो अब किसानों के आदर्श और हमारे पूर्वजों का अपमान कर रहे हो। कैलेंडर से हटा देना न सिर्फ चौधरी चरण सिंह जी का अपमान है, बल्कि देश के हर किसान के आत्मसम्मान पर आत्मघात है। हालांकि सोमवार देर रात ही नया कैलेंडर जारी कर दिया गया है जिसमें चौधरी चरण सिंह की तस्वीर को भी जगह दी गई है। 

15 August

दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर स्थापित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हर वर्ष कैलेंडर छापता है। इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा चौधरी चरण सिंह का फोटो प्रकाशित होता था। इस बार कैलेंडर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का फोटो प्रकाशित नहीं किया गया। सोमवार को यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद किसान संगठनों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूर्व पीएम का अपमान है। इस तरह से पूर्व प्रधानमंत्री का फोटो हटाया जाना ओछी मानसिकता को दर्शाता है। 

दीपेंद्र हुड्डा ने भी साधा निशाना

वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कैलेंडर से चौधरी चरण सिंह की फोटो गायब कर दी गई है। इससे पहले जीजेयू विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा ऑडिटोरियम से उनकी ही फोटो हटवाई गई थी। भाजपा-जजपा सरकार मे हो रहा ऐसा आचरण आखिर कौन सी राजनीति का हिस्सा है।

किसान संगठन इस मुद्दे को लेकर आज कुलपति प्रो. बीआर कांबोज से मिलेंगे। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर मौके पर ही कैंलेंडर में बदलाव करने के आदेश नहीं दिए गए तो वह अनिश्चिकालीन धरना शुरू कर देंगे। 

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England