
खेल। आईपीएल (IPL) एक ऐसी लीग है जिसे दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाता है। इस टूर्नामेंट में कई बड़े खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगाई जाती हैं। जो रातों रात करोड़पति बन जाते हैं। इस लीग में मुकाबलों के दौरान कई बार खिलाड़ियों को ही नहीं बल्कि कुछ दर्शकों को भी रोमांच उठाते हुए देखा गया है।

ऐसा ही कुछ कल यानी दिल्ली कैपिटल्स बनाम केकेआर (Delhi Capitals vs KKR) के बीच मुकाबले में देखने को मिला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे काफी देखना भी पसंद कर रहे हैं। रविवार आईपीएल में 2 मुकाबले खेले गए। जिसमे दिन के पहले मुकाबले के दौरान कैमरामैन ने बहुत बार दर्शक दर्शकों के बीच बैठी एक खूबसूरत लड़की पर जमकर फोकस किया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। लोग इन फोटो पर कई तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
Love you Cameraman 🥰❤#IPL2022 #KKRvsDC pic.twitter.com/8cikKRxf6q
— Dinesh Lilawat (@ImDsL45) April 10, 2022
यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और जब-जब कैमरामैन ने इस लड़की पर फोकस किया और देखते ही देखते इस लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कुछ लोगों ने तस्वीरों को देखने के बाद लड़की की खूबसूरती की जमकर तारीफ की तो कुछ लोग इसके दीवाने ही हो गए। इतना ही नहीं कुछ लोग तो कैमरामैन को इसके लिए धन्यवाद तक कह रहे हैं। बता दें कि, आईपीएल में ऐसा पहली बार नहीं बल्कि पहले भी कई बार ऐसा नजारा देखा गया है जब किसी खूबसूरत लड़की की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।
मुकाबले के बाद कई लोगों ने इस लड़की की फोटो को ट्विटर पर शेयर किया है। हालांकि अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ की यह मिस्ट्री गर्ल है कौन। लेकिन जो भी हो उसकी तस्वीरों ने इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा राखी है।