लाइफस्टाइल

हरियाणा में इन दिनों में होगी बारिश, फिर से सक्रिय होगा पश्चिम विक्षोभ, देखें मौसम विभाग का अनुमान

फतेहाबाद: Mousam ki Jankari: पिछले एक महीने से मौसम लगातार बदल रहा है। इस महीने चार पश्चिम विक्षोभ का असर देखने को मिला। वहीं अगले महीने यानि फरवरी महीने में 3 व 4 फरवरी को फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। ऐसे में बादलवाई के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। बरसात होने के बाद फिर से एकाएक ठंड बढ़ेगी। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा।

अगले तीन दिनों तक तापमान में होगी बढ़ोतरी 

रविवार को दिन बाद धुंध छा गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धूप निकलने के साथ ही धुंध भी छंट गई। वहीं मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण ठंड भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा धूप अच्छी निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। शनिवार की अपेक्षा रविवार को तापमान में 1 डिग्री की कमी देखने को मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

धूप निकलने से फसलों को हो रहा फायदा

जनवरी महीना बीतने वाला है। लेकिन धूप कम निकलनी है। इस कारण फसलाें पर असर देखने को मिल रहा था। लेकिन 26 जनवरी के बाद मौसम साफ होग गए। जिससे किसानों ने भी राहत की सांस ली है। किसानों की माने तो पहले गेहूं के पत्ते पीले हो रहे थे। लेकिन अब धूप निकलने के कारण यह पीलापन दूर हो रहा है। वहीं सरसों की फसलों में अब फल आने का समय है। अगर तेज बरसात अगले महीने होती है तो नुकसान हो सकता है। जिन किसानों ने अगेती सरसों की बिजाई की थी वहां अधिक नुकसान देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार ये रहेगा तापमान 

2 फरवरी तक आमतौर पर मौसम खुश्क रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तरपश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट जारी रहने की संभावना है। 3 फरवरी से  पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में फिर से बदलाव की संभावना बनी है। इस के प्रभाव से 3 फरवरी रात्रि व 4 फरवरी को बादलवाई के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। 

अधिकारी के अनुसार

2 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इस कारण 3 व 4 फरवरी को मौसम परिवर्तनशील रहेगा और हल्की बरसात हो सकती है। 

——डा. मदन लाल खिचड़, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक हिसार।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England