शिक्षाखबर हरियाणा की

Tata कंपनी दे रही छात्रों को 1,60,000 की Scholarship, जानें आवेदन प्रक्रिया

Tata AIG Avanti Fellows Scholarship : टाटा एआईजी अवंती फेलो स्कॉलरशिप (Tata AIG Avanti Fellows Scholarship) प्रोग्राम अवंती फेलो के साथ साझेदारी में टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (Tata AIG General Insurance Company Limited) की एक पहल है जो उत्तर-पूर्वी राज्यों की छात्राओं को उनकी उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

टाटा एआईजी अवंती फेलो स्कॉलरशिप प्रोग्राम (Tata AIG Avanti Fellows Scholarship Program) के तहत भारत के प्रमुख संस्थानों में मेडिकल और इंजीनियरिंग स्ट्रीम में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम करने वाली छात्राओं को 80,000 रुपये से 1,60,000 रुपये प्रति शैक्षणिक वर्ष तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी जब तक कि छात्राओं का यूजी पूरा नहीं हो जाता।

टाटा एआईजी अवंती फेलो स्कॉलरशिप (Tata AIG Avanti Fellows Scholarship) साल 2020 में शुरू किया गया था। यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम 19 छात्राओं की सहायता कर रहा है और शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के अंत तक 100 लाभार्थियों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। छात्रवृत्ति राशि में शिक्षण शुल्क, छात्रावास शुल्क, मेस शुल्क, एकमुश्त लैपटॉप शुल्क और अन्य संबंधित खर्च शामिल हैं। इसकी आवेदन प्रक्रिया 1 मई से शुरू हो रही है। आवेदन की अंतिम तिथि की जल्द जानकारी मिल जाएगी।

Tata AIG Avanti Fellows Scholarship पात्रता

  1. केवल उत्तर-पूर्वी राज्यों की छात्राओं के लिए खुला है।
  2. आवेदक को वर्तमान में भारत के शीर्ष कॉलेजों से इंजीनियरिंग और मेडिकल स्नातक पाठ्यक्रमों में पढ़ना चाहिए।
  3. आवेदक को केवल शैक्षणिक वर्ष 2019,2020,2021, 2022 में उत्तर-पूर्वी राज्यों में स्थित किसी भी स्कूल से कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए।
  4. आवेदक ST, SC, EWS की वार्षिक पारिवारिक आय INR 8 लाख से कम होनी चाहिए।
  5. टाटा एआईजी और अवंती फेलो के कर्मचारियों के बच्चे पात्र नहीं हैं।

Tata AIG Avanti Fellows Scholarship के लिए आवश्यक दस्तावेज

  1. फोटो पहचान प्रमाण
  2. पते का प्रमाण
  3. कक्षा 12 की मार्कशीट
  4. वर्तमान वर्ष प्रवेश प्रमाण
  5. वर्तमान शैक्षणिक वर्ष शुल्क रसीद
  6. छात्रवृत्ति आवेदक का बैंक खाता विवरण
  7. ST, SC, EWS वर्ग के लिए प्रमाण का दस्तावेज
  8. पारिवारिक आय प्रमाण
  9. आवेदक का फोटो

Tata AIG Avanti Fellows Scholarship के लिए कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अपनी पंजीकृत आईडी के साथ लॉग इन करें ।
  3. इसके बाद आपको Tata AIG Avanti Fellows Scholarship एप्लीकेशन फॉर्म पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  4. आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए ‘स्टार्ट एप्लिकेशन’ बटन पर क्लिक करें।
  5. ऑनलाइन आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण भरें।
  6. इसके बाद सभी जरुर दस्तावेज अपलोड करें।
  7. यदि आवेदक द्वारा भरे गए सभी विवरण स्क्रीन पर सही ढंग से दिखाई दे रहे हैं तो आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England