वारदात

रेवाड़ी में पुलिस को देख आरोपी ने बौखलाहट में खुद को मारी तीन गोलियां, गंभीर हालत में रोहतक PGI रेफर

रेवाड़ी : हरियाणा के रेवाड़ी (Rewari) में एक बदमाश ने पुलिस से बचने के लिए खुद को गोली मार ली। बदमाश ने 2 गोली खुद के पेट में और 1 गोली पैर में मारी। घायल बदमाश को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई (PGI) रेफर किया गया हैं। बदमाश के खिलाफ भिवानी (Bhiwani) जिले में तीन आपराधिक मामले (criminal cases) दर्ज हैं। हत्या के प्रयास (Attempt To Murder) के मामले में CIA भिवानी उसे पकड़ने पहुंची थी। पीछा करने पर उसने खुद को ही गोली मार ली। इस घटना का एक वीडियो (Video) भी सामने आया है, जिसमें बदमाश खुद को गोली मारता नजर आ रहा है।

खुद की कनपटी पर पिस्टल लगाकर खड़ा बदमाश। - Dainik Bhaskar

मिली जानकारी के अनुसार भिवानी के गुवार फैक्ट्री एरिया (Gwar Factory Area) निवासी राजन व भिवानी के तोशाम बाईपास (Tosham Byepass) स्थित डाबल कॉलोनी निवासी महेन्द्र के खिलाफ कुछ दिन पहले ही भिवानी में हत्या के प्रयास (Attempt To Murder) का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में दोनों बदमाश फरार चल रहे थे। बुधवार को भिवानी CIA को दोनों की लोकेशन रेवाड़ी (Rewari) में मिली थी। उसके बाद दोपहर करीब 3 बजे पीछा करते हुए CIA टीम रेवाड़ी से 12 किलो मीटर दूर गांव सुठाना के पास पहुंच गई और दोनों बदमाशों को घेर लिया।

खुद की टांग में गोली मारता बदमाश राजन

इस दौरान महेन्द्र (Mahender) तो पुलिस की गिरफ्त में आ गया, लेकिन राजन फायरिंग (Firing) करते हुए गांव सुठाना में एक घर की छत पर चढ़ गया। महेन्द्र ने पिस्टल निकालकर पहले दो गोलियां अपने पेट में मारी और फिर एक गोली उसने अपने पैर में मार ली। बाद में हाथ में ली हुई पिस्टल को नीचे फेंक दिया। इस दौरान सीआईए (CIA) के एक जवान ने उसे तुरंत पकड़ लिया। घायल अवस्था (Injured) में पहले उसे रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर (Trauma Center) लाया गया और फिर उसे बाद में रोहतक पीजीआई () रेफर कर दिया गया।

बावल DSP राजेश चेची ने बताया कि दोनों लोगों पर भिवानी में हत्या के प्रयास (Attempt To Murder) का मामला दर्ज हैं। राजन ने पहले पुलिस टीम (Police Team) पर फायर किए और फिर खुद को 3 गोली मारी हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

गांव में फैली दहशत

पुलिस पर कई राउंड फायर करने के बाद राजन सीधे एक घर में घुस गया। घर में मौजूद लोग उसके हाथ में पिस्टल और खून से सना होने के कारण घबरा गए। इस बीच पीछा करते हुए सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। राजन () सीधे घर की छत पर चढ़ गया। परिवार के लोगों ने खुद को कमरों में बंद कर लिया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक ड्रामा चला। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में उसे घायल अवस्था (Injured) में काबू कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England