लाइफस्टाइल

Petrol Pump Strike : आज सुबह 6 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, सिर्फ इन लोगों को को ही मिलेगा तेल

रोहतक : Petrol Pump Strike : ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन व पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के आह्वान पर 15 नवंबर की सुबह 6 बजे से 24 घंटे तक प्रदेश व रोहतक के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। एसोसिएशन का कहना है कि सरकार की नीतियों के चलते उन्हें नुकसान हो रहा है, इसके विरोध में वह 24 घंटे की हड़ताल कर रहे हैं। इस दौरान सरकारी वाहन, एंबुलेंस व पुलिस के वाहनों को ही तेल मिलेगा।

हरियाणा के रोहतक में शीला बाईपास स्थित पेट्रोल पंप संचालक कुलदीप राठी ने बताया कि 15 नवंबर को सुबह छह बजे से 16 नवंबर को सुबह छह बजे तक कहीं पर पेट्रोल व डीजल नहीं मिलेगा। शहर में तीन अलग-अलग कंपनियों के 142 से अधिक पेट्रोल पंप हैं। इन सभी पर 24 घंटे पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा और न ही खरीद होगी।

इस दौरान सीएनजी पंप पर हड़ताल नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की मुख्य मांगों में विदेश से मंगाए जा रहे बेस ऑयल मंगवाकर प्रदेश में गोदामों में बन रहे मानक के विपरीत डीजल की बिक्री रोकी जाए। तेल कंपनियों की ओर से डीलरों पर थोपी गई एक्साइज ड्यूटी व वैट कम किया जाए।
वर्ष 2017 के बाद डीलरों का कमीशन नहीं बढ़ाया गया है, इसे बढ़ाया जाए। पेट्रोल पंपों के खर्च बढ़ गए हैं, जबकि कमीशन वही है। गत चार वर्षों का बकाया कमीशन भी दिया जाए। प्रदेश में वेट घटाकर पंजाब के बराबर किया जाए।

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने दिया हड़ताल को समर्थन
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष गुलशन डंग ने सोमवार को पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के पक्ष में बंद को अपना समर्थन देते हुए उनकी मांगों को जायज बताया है। प्रदेश और केंद्र सरकार एवं तेल कंपनियों की हठधर्मिता के कारण पेट्रोल पंप संचालकों को वैट में असमानता के कारण समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

तेल कंपनियां भी पेट्रोल पंप मालिकों का कमीशन नहीं बढ़ा रहे हैं, इसके कारण उनको और भी नुकसान हो रहा है। इन्हीं बातों को लेकर पीडी डब्ल्यूए पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष संजीव चौधरी की ओर से बंद का आह्वान किया गया है।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England