हिसार : हिसार के आजाद नगर एरिया की एक महिला को फेसबुक पर दोस्त बनाना भारी पड़ गया। 26 वर्षीय इस महिला की दोस्ती फेसबुक पर एक दूसरी महिला से होती है जिसका नाम सपना बताया गया है। दोनों की यह दोस्ती जैसे-जैसे धीरे-धीरे आगे बढ़ी तो उक्त महिला सपना ने पीड़ित महिला के परिवार के बारे में जानकारियां जुटाना शुरू कर दिया।

प्रतीकात्मक फोटो
विश्वास में आकर महिला ने अपने घर की सारी जानकारियां उसके साथ शेयर कर दी, जिसे लेकर अबे पीड़ित महिला को ब्लैकमेल किया जा रहा है, क्योंकि जिसे अब तक महिला समझकर वह अपनी सारी जानकारियां शेयर कर रही थी वह लुधियाना का रहने वाला एक युवक है जिसका नाम योगराज है। पीड़ित महिला ने उसे जो जानकारियां साझा की उन्हीं के आधार पर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है और शरीर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। उसने धमकी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो उसके परिवार को खत्म कर देगा।
शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल, मांगी इज्जत और नकदी
योगराज ने अब इस पीड़ित महिला को फोन पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने महिला की फोन कॉल,फोटो, वीडियो आदि को वायरल करने की धमकी दी। आरोपी योगराज ने महिला को ब्लैकमेल करते हुए उससे पैसे व शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। महिला ने जब इनकार किया तो आरोपी युवक की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि वो उसके घर तक पहुंच गया और उसके साथ दुराचार करने की कोशिश भी की।
आरोपी ने महिला को, उसके पति और बच्चे को भी जान से मारने की धमकी दी। जब महिला को कोई रास्ता ना सूझा, तो उसने अपने और अपने परिवार की इज्जत बचाने के लिए आत्महत्या करने का प्रयास भी किया। जैसे ही इस मामले की खबर उसके पति को लगी तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी और योगराज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी।