बड़ी खबर: देश में तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन, चंडीगढ़ समेत इन राज्यों में भी हुई एंट्री

चंडीगढ़ : देश में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। रविवार को नागपुर में एंट्री होने के बाद आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। आज दोपहर में महाराष्ट्र के नागपुर में नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। नागपुर में एक 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना के एक वेरिएंट की चपेट में आ गए हैं।

रविवार को कर्नाटक, चंडीगढ़, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में ओमिक्रॉन का एक-एक मामला सामने आया है। अब इस नए वेरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या 37 हो गई है। जबकि आईसीएमआर ने एक किट तैयार की है, जो दो घंटे में ऑमिक्रॉन का पता लगा सकती है। जबकि महाराष्ट्र में कुल 18 लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हो चुके हैं।

रविवार को चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश में ओमिक्रॉन के 1-1 मामले सामने आए हैं। दोनों युवक विदेश से लौटे थे। देश में अब तक ओमिक्रॉन वेरिएंट के 35 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,774 नए मामले सामने आए हैं और जबकि 8,464 मरीज ठीक हो चुके हैं। चंडीगढ़ में संक्रमित पाए गए 20 साल का शख्स हाल ही में इटली से अपने परिजनों से मिलने आया था। 22 दिसंबर को वह इटली से भारत आया था। तब से वह होम क्वारंटाइन में था।

दोबारा टेस्ट हुआ तो वह कोविड पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद उनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था, जिसमें ओमिक्रॉन के संक्रमण की पुष्टि हुई। जानकारी के लिए बता दें कि युवक में किसी तरह का कोई लक्षण नहीं देखा गया और उसने इटली में फाइजर वैक्सीन की डोज भी ली थी। फिलहाल, पूरे परिवार को क्वारंटाइन किया गया है।

Exit mobile version