Nikay Chunav : हरियाणा में निकाय चुनाव की घोषणा, 19 जून को वाेटिंग, 22 को नतीजे, आज से कोड ऑफ कंडक्ट लागू, जानें शेड्यूल

हरियाणा राज्य चुनाव आयोग आयुक्त धनपत सिंह सोमवार ने 46 शहरों में नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी। 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिकों के चुनाव होंगे। 19 जून को 7 से 6 बजे तक मतदान होगा और मतगणना 22 जून को होगी।

इस बार मतदान का समय एक घंटे के लिए बढ़ा दिया गया है। सिरसा नगर परिषद, फरीदाबाद नगर निगम, थानेसर, बाढडा, बादली और सीवन नगर पालिकाओं की वोटर लिस्ट का काम शुरू हो चुका है। इसलिए इसमें दूसरे फेज में चुनाव होंगे।

इलेक्शन कमिश्नर धनपत सिंह ने बताया कि मेयर पद का चुनाव सीधा होगा। पुरुषों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है, जबकि एससी महिला और सामान्य महिला के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास है। मेयर का कार्यकाल 5 साल के लिए होगा।

30 मई से नॉमिनेशन शुरू

धनपत सिंह ने बताया कि 30 मई से नोमिनेशन शुरू होगा, जो 4 जून तक चलेगा। 6 जून को 11.30 बजे से 3 बजे तक स्क्रूटनी होगी। 7 जून को नोमिनेशन वापस लिया जा सकता है और पोलिंग स्टेशन की लिस्ट जारी होगी। 19 जून को वोटिंग होगी और 22 जून को मतगणना होगी।

4 हजार ईवीएम भेजी गई और चेकिंग की गई। करीब 10 हजार कर्मचारी चुनाव में भाग लेंगे। पुलिस बल की संख्या अलग से होगी। मेयर पद के लिए पिंक बैलेट पेपर और मेंबर के लिए व्हाइट पेपर यूज किया जाएगा। आयोग ने कहा कि लोग जाति, धर्म से ऊपर उठकर उम्मीदवार चुने।

‘आप’ ने किया सिंबल के लिए आवेदन

आम आदमी पार्टी ने नगर परिषद व नगर पालिका के चुनाव सिंबल पर लड़ने के लिए चुनाव आयोग को आवेदन दिया है। उन्हें तीन दिन के अंदर चुनाव चिन्ह झाडू अलॉट कर दिया जाएगा। 46 नगर परिषद व नगर पालिकाओं के चुनाव में कुल 18 लाख 20 हजार मतदाता भाग लेंगे। इसमें से 9 लाख 65 हजार 547 पुरुष व 8 लाख 64 हजार 612 महिला मतदाता, 49 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

इन 9 पालिकाओं में होंगे एससी अध्यक्ष

पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, राजौंद, असंध, ऐलनाबाद, सोहना, चीका। सोहाना, चीका और महम में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित है।

36 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष होंगे सामान्य

हासंी, गोहाना, नुंह, उचाना, लाडवा, टोहाला, होडल, मंडी डबवाली, भूना, बरवाला, निसिंग, चरखी दादरी, रानियां, तरावडी, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, गन्नौर, घरौंडा, पिहोवा, महेंद्रगढ़,समालाखा, शाहाबाद, नारनौंद, नरवाना, कैथल, जींद, थानेसर, भिवानी, रतिया, कालांवाली, नारायणढ़।

महिलाओं के लिए ये पद आरक्षित

नारनौल, नरवाना, कैथल, जींद, थानेसर, भिवानी, रतिया, कालांवाली, नारायणगढ़, सफीदों, बहादुरगढ़, नांगल चौधरी।

हाईकोर्ट ने 17 मई को हटाई थी रोक

बता दें कि नगर निकाय चुनाव में आरक्षण को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। सरकार ने इस बार मेयर का सीधा चुनाव करवाने की नोटिफिकेशन जारी की थी। साथ ही पिछड़ा वर्ग के लिए प्रधान पद आरक्षित किए जाने की घोषणा की थी।

सरकार के इस फैसले को ही हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी, लेकिन मामला निपटाते हुए 17 मई को हाईकोर्ट ने प्रदेश में चुनाव करवाने को हरी झंडी दे दी थी। करीब 51 नगर परिषद व नगर पालिकाओं का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इनकी वार्ड बंदी भी हो चुकी है।

इनके निकायों में होंगे चुनाव

गोहाना, होड़ल, पलवल, सोहाना, मंडी डबवाली, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, हांसी, बहादुरगढ़, नरवाना, टोहाना, नूंह, कालका, नारनौंद, फतेहबाद, भिवानी, तरावड़ी, निसिंग, चीका, महम, राजौंद, पेहवा, उचाना, महेंदगढ़, शाहबाद, घरौंडा, सफीदों, गन्नौर, भूना, बावल, ऐलनाबाद, नांगल चौधरी, नारायणगढ़, रतिया, बरवाला, समालाखा, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, असंध, लाडवा, रानियां, इसमाइलाबाद, सढौरा, कुंडली।

Exit mobile version