राजनीति

नया विवाद: केजरीवाल बोले-चंडीगढ़ पंजाब को सौंप सकता है केंद्र, बीजेपी कांग्रेस को वोट देना बेकार

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक बयान से राजनीति गरमा गई है। रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-43 के दशहरा ग्राउंड में आयोजित चुनावी रैली में केजरीवाल ने कहा कि एक अफवाह सुनने में आई है कि केंद्र सरकार चंडीगढ़ को जल्द ही पंजाब को सौंपने की सोच रही है।
इसके बाद केजरीवाल ने कहा कि अगर यह खबर सच है तो फिर बीजेपी और कांग्रेस को वोट देना व्यर्थ होगा। क्योंकि कुछ महीने बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने वाली है और चंडीगढ़ पंजाब का हिस्सा होगा। उनके इस बयान पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है।

हरियाणा का भी बराबर का हक

अनिल विज ने कहा कि चंडीगढ़ पर पंजाब और हरियाणा का बराबर का हक है। विज ने कहा कि केजरीवाल एक भटकी हुई आत्मा है जो जनता को बहकाने और गुमराह करते रहते हैं। अब वे चंडीगढ़ के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन चंडीगढ़ की जनता बहुत ही समझदार है और किसी भी हाल में आम आदमी पार्टी को वोट नहीं करने वाली है और चंडीगढ़ के समझदार लोग हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। विज ने कहा कि कहीं पर भी कोई ऐसा फैसला नहीं है।

केजरीवाल ने किए पांच वादे

चंडीगढ़ पहुंचे केजरीवाल ने जनता से पांच वादे किए और कहा कि निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी जीती तो इन वादों को पूरा करके ही अगली बार सामने आएंगे। केजरीवाल ने कहा कि आज स्वच्छता के मामले में चंडीगढ़ देशभर में 66वें स्थान पर पहुंच गया है। भाजपा कहती है कि विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है।
चंडीगढ़ में सांसद, मेयर और प्रशासक भाजपा का है और केंद्र में भी भाजपा है फिर भी आज तक क्यों कुछ नहीं किया। केजरीवाल ने कहा कि हमारा पहला वादा है भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करेंगे, दूसरा वादा डड्डूमाजरा में जो कूड़े के पहाड़ है, उसे खत्म करेंगे, तीसरा वादा दिल्ली की तरह चंडीगढ़ में भी पानी नि:शुल्क देंगे, चौथा सड़कें बेहतर बनाना, शहर की साफ-सफाई एवं रख-रखाव को मजबूत करना और पांचवां महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली की तरह चंडीगढ़ में भी जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइटें लगेंगी।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England