ब्रेकिंग न्यूज़

Weather Alert : देश पर चक्रवातीय तूफान जवाद का खतरा, हरियाणा-दिल्ली में Yellow Alert, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

नारनौल : Weather Alert : भारत पर एक शक्तिशाली भीषण चक्रवातीय तूफान जवाद (severe cyclonic storm Jawad) का खतरा मंडरा रहा है। यह तूफान पहले अक्टूबर के महीने में बनने जा रहा था, लेकिन उस समय टल गया था, क्योंकि वह केवल डिप डिप्रेशन लो प्रेशर एरिया (dip depression low pressure area) में ही रह गया था। उस समय उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों (northern mountain regions) में सक्रिय मौसम प्रणाली वैस्टर्न डिस्टरबेंस (weather system western disturbance) के मिलन से उड़ीसा व आंध्र प्रदेश (Orissa and Andhra Pradesh) तथा उतरी पर्वतीय क्षेत्रों (northern mountain regions) उत्तराखंड, मैदानी क्षेत्रों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। जिसने भारी तबाही मचाई थी। जिसकी आहट अब एक बार फिर से सुनाई देने लगी है।

राजकीय महाविद्यालय (Government College) के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डा. चंद्र मोहन ने बताया कि आने वाले समय में बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में एक और शक्तिशाली चक्रवातीय प्रणाली जवाद बनने जा रहा हैै। थोडे़ से समय अंतराल में ताऊते, यास, ग़ुलाब, फिर शाहिन और अब चक्रवात जवाद बनने की संभावनाएं बन रही है।

इसके अलावा मानसून की वापसी (return of monsoon) के बाद भी देश के आधे से अधिक भागों में बारिश की गतिविधियां (rain activities) होने के पीछे ला-लीना (la-lina) सक्रिय मौसम प्रणाली का बिशेष योगदान है। जिसकी वजह से बार-बार मौसम प्रणाली विकसित हो रही है।

वर्तमान में सक्रिय मौसम प्रणाली (active weather system) अरब सागर में लो प्रेशर एरिया से नमी वाली हवाओं और पर्वतीय क्षेत्रों में एक कमजोर वैस्टर्न डिस्टरबेंस के मिलन से एक व दो दिसंबर को बादल छाए रहे। इस प्रणाली का मुख्य प्रभाव केवल महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड पर ही होगा।

इसके अलावा एक सक्रिय वैस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से तीन दिसंबर को सुबह 2:30 से 5:30 बजे तक सीमित क्षेत्रों उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व हरियाणा के दो तीन जिलों जैसे यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है।

इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया जो बाद में डिप डिप्रेशन लो प्रेशर एरिया (dip depression low pressure area) से एक शक्तिशाली चक्रवातीय तूफान जवाद बनने की संभावनाएं बन रही है। जिसका लैंडफाल उड़ीसा व आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों पर तीन दिसंबर को होने की संभावना है। जिससे हवाओं की गति 70-80 किलो मीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England