ब्रेकिंग न्यूज़

रेप के आरोपों के चलते JJP के जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा,फेसबुुक आईडी पर किया पोस्ट, देखें मामला

हिसार : हिसार पुलिस ने जननायक जनता पार्टी (JJP) के हिसार जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा के खिलाफ एक महिला के साथ करीब चार साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। आरोप है कि जजपा जिलाध्यक्ष ने युवती के साथ पहली बार वर्ष 2017 में चंडीगढ़ के एमएलए हॉस्टल में दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज होने के बाद जननायक जनता पार्टी (जजपा) के हिसार जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा ने पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। रमेश गोदारा अपनी फेसबुुक आईडी पर पोस्ट किया कि मेरे खिलाफ गहरी राजनीतिक साजिश रची गई है। मैंने अपने 60 वर्ष के जीवन में कोई गलत कार्य नही किया।

मैं लंबे समय से सामाजिक और राजनैतिक जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाता आया हूं। जो आरोप लगे हैं, उनकी जांच होगी और दूध का दूध, पानी का पानी होगा। मैं क़ानून की पालना करने वाला इंसान हूं और जांच में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देता हूं। जांच में सहयोग देने व पार्टी की गरिमा को बरकरार रखते हुए में जेजेपी के जिलाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैंने अपना इस्तीफ़ा पार्टी हाईकमान को सौंप दिया है।

ये था मामला

हिसार के जजपा के जिलाध्यक्ष रमेश गोदारा के खिलाफ 30 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता नाते में आरोपी की पोती लगती है। मामले की शिकायत पीड़िता ने बुधवार को महिला थाने में दी है। रमेश गोदारा 2014 में जजपा की टिकट पर आदमपुर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह किसी बीमारी से ग्रस्त थी। जिस पर रमेश गोदारा ने उसे वर्ष 2017 में कुरुक्षेत्र गुरुकुल में दवा दिलवाई और वहां दाखिल करवाया। उसके बाद उसे फोन कर चंडीगढ़ बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल में उसे खाने में कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया।

पीड़िता का आरोप है कि रमेश गोदारा ने उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। हिसार महिला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद इसे चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाने में ट्रांसफर कर दिया है।

पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले उसको अक्सर सिर में दर्द रहता था। 2017 में वह सिरदर्द की दवा लेने के लिए कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में गई थी। जब वह गुरुकुल में पहुंची तो उसके पास रिश्ते में उसके दादा रमेश गोदारा का फोन आया। रमेश गोदारा ने उससे कहा कि कालका में अच्छा डॉक्टर है। इसके बाद वह उसे कालका ले जाने लगा। रात होने पर वह चंडीगढ़ के एमएलए हॉस्टल में रमेश के साथ रुक गई।

रात को रमेश गोदारा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अगले दिन घर छोड़ गया। आरोपी रमेश गोदारा खुद को पारिवारिक बताकर उसके ससुराल पहुंच जाता था। आरोपी की हरकतों के कारण उसकी शादीशुदा जिंदगी पर असर पड़ा। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी।

पीड़िता से हाईकोर्ट से की अपील…
दुष्कर्म पीड़िता का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में पीड़िता पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से प्रार्थना कर न्याय की मांग करती नजर आ रही है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चंडीगढ़ निवासी दोस्त के क्वार्टर पर बुलाकर दुष्कर्म किया।

उसका दोस्त हरियाणा रोडवेज में कर्मचारी है। उसके बाद हिसार के अपने लेक्चरर दोस्त के घर पर भी कई बार दुष्कर्म किया। जब उसका पति ड्यूटी पर जाता था तो उसके ससुराल गुरुग्राम में जाकर उससे दुष्कर्म करता था। उसके ससुरालजनों को इस बारे में पता चला तो उसे घर से निकाल दिया। उसकी जिंदगी बर्बाद हो चुकी है।

वह अपने जीवन व उसकी धमकियों से तंग आ चुकी है। आरोपी कहता है कि उसके भाइयों को झूठे केस में फंसवा देगा। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने उसे कहा कि थाना, कोर्ट-कचहरी, डिप्टी सीएम सब उसके हैं।

 

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England