राजनीति

2024 में इनेलो का होगा जजपा में विलय-बोले दिग्विजय चौटाला; हरियाणा की राजनीति में हुई हलचल

डेस्क : जननायक जनता पार्टी के नेता दिग्विजय चौटाला ने गुरुवार सुबह एक ट्वीट किया, जिससे हरियाणा की राजनीति में हलचल उत्पन्न हो गई। दिग्विजय चौटाला ने ट्वीट किया कि अक्तूबर 2024 में इनेलो का जजपा में विलय होगा। इस ट्वीट के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या फिर से परिवार और पार्टी एक हो रहे हैं। लेकिन इसपर इनेलो ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और प्रेस नोट जारी कर इसे मुंगेरीलाल के सपने बता दिया। 

दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह ट्वीट बुधवार को अभय चौटाला द्वारा दिए गए बयान का पलटवार था, जिसमें अभय ने चरखी दादरी में एक कार्यक्रम में कहा था कि जजपा का भाजपा में विलय होगा। लेकिन वह बयान मीडिया में ज्यादा हाईलाइट नहीं हुआ, जिसके चलते बुधवार को दिग्विजय चौटाला द्वारा किए गए ट्वीट ने सबको चौका दिया और सोचने पर मजबूर कर दिया। जबकि यह एक चाचा-भतीजे की सियासी बयानबाजी मात्र थी।

गौरतलब है कि हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनाव से पहले इनेलो से निकाले जाने के बाद दुष्यंत चौटाला ने अलग पार्टी जजपा का गठन किया था। जिसने चुनाव में दस सीट जीतने के बाद भाजपा से गठबंधन कर लिया और प्रदेश में अब भाजपा-जजपा मिलकर सरकार चला रहे हैं। वहीं इनेलो के प्रदेश में एकमात्र विधायक अभय चौटाला हैं।

दिग्विजय चौटाला ले रहे हैं मुंगेरीलाल के सपने: नफे सिंह राठी

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि दिग्विजय चौटाला मुंगेरीलाल के सपने ले रहे हैं। इनेलो पार्टी चौ. देवीलाल का लगाया हुआ पौधा है जिसे चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने दिन रात एक कर अपने खून से सींचा है जो अब वट वृक्ष बन चुका है। इनेलो आज भी मजबूती के साथ प्रदेश की जनता के हकों की लड़ाई लड़ रही है और 2024 में हरियाणा प्रदेश की सत्ता की कमान इनेलो के हाथ में होगी और अभय सिंह चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।

नफे सिंह राठी ने कहा कि जजपा का धरातल से जनाधार खिसकता जा रहा है और जिस तरह से लगातार जजपा में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जजपा पार्टी छोड़ कर इनेलो पार्टी में शामिल होने से भगदड़ मची है उससे जल्द ही जजपा का सूपड़ा साफ होने वाला है। जजपा जब से भाजपा से गठबंधन कर सत्ता में आई है तभी से लगातार इनकी गतिविधियां भाजपा में शामिल होने की चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इनके घर में भी आपस में भारी विवाद और अंतर्कलह है जिस कारण से भी लोगों का अब जजपा से मोहभंग हो चुका है।

 

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England