राजनीति

हरियाणा के नए मुख्य सचिव हुए नियुक्त, CM Khattar के रहें है ‘खास’, जानें किसके मिली ये अहम् जिम्मेदारी

चंडीगढ़: आखिरकार हरियाणा सरकार (haryana government) के मुख्य सचिव विजय वर्धन (vijay vardhan) मंगलवार की शाम को सेवानिवृत्त (retire) हो गए। राज्य सरकार (state government) की ओऱ से यह जिम्मेदारी अब वरिष्ठ आईएएस संजीव कौशल (Senior IAS Sanjeev Kaushal) को सौंपी गई है, कौशल के मुख्य सचिव (Chief Secretary) बनने के साथ ही उनके पास में बधाई देने वाले अफसरों का तांता लगा रहा है।

हरियाणा के 1986 बैच के वरिष्ठ आईएएस अफसर (senior ias officer) संजीव कौशल (Sanjeev Kaushal) प्रदेश के नए मुख्य सचिव बन गए हैं। निवर्तमान मुख्य सचिव विजयवर्धन (Vijayvardhan) की शाम को सेवानिवृत हुई। खास बात यहां पर यह है कि कौशल हरियाणा के 35वें और मुख्यमंत्री मनोहर सरकार (Chief Minister Manohar Sarkar) के पांचवें मुख्य सचिव होंगे।

संजीव कौशल को सामान्य प्रशासन, कार्मिक, प्रशिक्षण, संसदीय कार्य, सतर्कता, प्रशासनिक सुधार विभाग और प्रभारी योजना समन्वय के सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इनके अलावा पी.के दास को वित्तायुक्त तथा राजस्व और आपदा प्रबंधन व चकबंदी विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

खास बात यहां पर संजीव कौशल मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहरलाल पार्ट वन में प्रधान सचिव (Secretary General) भी रह चुके हैं। उनकी गिनती प्रदेश के सुलझे हुए और मृदुभाषी अफसरों में होती है। संजीव कौशल सीएम मनोहर लाल के भरोसेमंद अधिकारी हैं। मुख्य सचिव और वित्तायुक्त की नियुक्ति करते हुए प्रदेश सरकार ने अधिकारियों की वरिष्ठता को ध्यान में रखा है। प्रदेश में अभी तक बतौर मुख्य सचिव कमान संभालने वाले विजय वर्धन 12 माह तक मुख्य सचिव के पद पर रहने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राज्य की मनोहर सरकार उन्हें आयोग की जिम्मेदारी सौंप सकती है। बता दें कि हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन आज मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत हो गए। विजय वर्धन ने 30 सितंबर, 2020 को हरियाणा के 34 वें मुख्य सचिव के रूप में पद ग्रहण किया था। इसके अलावा, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक निगम भी सेवानिवृत हो गए।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England