लाइफस्टाइलखबर हरियाणा की

हरियाणा: लिंगानुपात में 945 अंक के साथ रोहतक पहले स्थान पर, सोनीपत अंतिम पर, देखें बाकी जिलों के आंकड़े

पानीपत : हरियाणा में लिंगानुपात में इस बार 945 अंक के साथ रोहतक पहले स्थान पर रहा है, जबकि 888 अंक के साथ सोनीपत प्रदेश में अंतिम स्थान पर रहा है। पानीपत का लिंगानुपात लगातार हिचकोले खा रहा है। 2021 में पानीपत का लिंगानुपात 27 अंक गिरकर 918 पर आ गया है। 2021 में पानीपत लिंगानुपात में प्रदेश में नौवें स्थान पर आ गया जबकि 2020 में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर था।

इससे पहले 2017 में पानीपत 945 अंक के साथ पहले स्थान पर था। यानी एक हजार लड़कों पर जिले में 945 लड़कियां थी। पानीपत के गिर रहे लिंगानुपात के कारणों का पीएनडीटी टीम मंथन कर रही है। इस बार 945 अंक के साथ रोहतक पहले स्थान पर रहा है, जबकि 888 अंक के साथ सोनीपत प्रदेश में अंतिम स्थान पर रहा है।

गौरतलब है कि बेटियों को कोख में मरवाने व लिंग जांच के लिए पानीपत बदनाम रहा है। इसी वजह से 22 फरवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहीं से ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की शुरुआत की थी। तब यहां का लिंगानुपात एक हजार लड़कों पर 793 लड़कियों का था। प्रदेश में पानीपत का नंबर 18वां था, साढ़े छह साल बाद हालात तो बदले हैं। लिंगानुपात में भी बढ़ोतरी हुई है, लेकिन लगातार ऊपर-नीचे होता लिंगानुपात स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चिंता का कारण है। 

2021 में छापेमारी में भी रही कमी

2021 में स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम द्वारा छापेमारी भी कम की गई है। साल भर में 10 स्थानों पर छापेमारी कर लिंग जांच का भंडाफोड़ किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें साल भर कोविड की ड्यूटी में व्यस्त रहीं, ये ही कारण है कि पीएनडीटी की टीमें लिंगानुपात के लिए काम नहीं कर पाई।

2015 से अब तक पानीपत प्रदेश में किस स्थान पर रहा

साल     लिंगानुपात    स्थान

  • 2015     837         10 वां
  • 2016     912         15 वां
  • 2017     945         पहला
  • 2018     900        17वां
  • 2019     939         तीसरा
  • 2020     945         दूसरा
  • 2021     918         नौवां

2021 में माह-दर-माह लिंगानुपात

माह         लिंगानुपात

  • जनवरी      948
  • फरवरी       967
  • मार्च          976
  • अप्रैल        953
  • मई           939
  • जून          937
  • जुलाई       933
  • अगस्त      926
  • सितंबर      930
  • अक्तूबर     922
  • नवंबर        918
  • दिसंबर      920

जिला           लिंगानुपात           स्थान

  • रोहतक          945                पहला
  • पंचकूला         930                दूसरा
  • सिरसा           929                 तीसरा
  • नूंह               926                 चौथा
  • हिसार             925                 पांचवां  
  • जींद              923                  छठां
  • कुरुक्षेत्र           921                 सातवां
  • चरखीदादरी       919                आठवां  
  • पानीपत            918                नौवां  
  • यमुनानगर          914                दसवां    

लिंगानुपात को बेहतर करने का प्रयास कर रहे 

स्वास्थ्य विभाग की टीम को जहां से भी लिंग जांच की जानकारी मिलती है, वहां छापेमारी की जाती है। पीएनडीटी की टीमें फील्ड में अपना काम कर रही है। गुप्तचरों को भी सक्रिय रखा गया है। पानीपत का लिंगानुपात कैसे गिर रहा है, इस पर मंथन चल रहा है।– डॉ. अमित कुमार, इंचार्ज, पीएनडीटी टीम

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England