राजनीतिखबर हरियाणा की

हरियाणा नगर निकाय चुनाव: प्रदेश में 235 अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ; सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

हरियाणा :- हरियाणा की 18 नगर परिषदों और 28 नगर पालिकाओं के लिए मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने सभी मतदाताओं को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की है। मतगणना 22 जून को सुबह 8 बजे शुरू होगी। 18, 19 और मतगणना के दिन 22 जून को चुनावी क्षेत्रों में ड्राई-डे रहेगा। शराब के ठेके पूरी तरह बंद रहेंगे। इसके साथ-साथ प्राइवेट क्षेत्र में मतदान के दिन 19 जून को वेतन सहित छुट्टी देने के लिए हरियाणा सरकार के मानव संसाधन विभाग ने पत्र भी जारी किया है।

हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि 18 नगर परिषदों के कुल 456 वार्ड हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल 185 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 100 पुरुष और 85 महिलाएं हैं। वहीं, 456 वार्डों में से 15 पार्षदों को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। बचे 441 वार्डों में 1797 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से 1076 पुरुष और 721 महिलाएं हैं।

धनपत सिंह ने बताया कि 18 नगर परिषदों में कुल 12 लाख 60 हजार मतदाता हैं। इनमें 6 लाख 63 हजार 870 पुरुष, जबकि 5 लाख 96 हजार 95 महिला और 35 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद चुनाव के लिए कुल 1290 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, इनमें 289 संवेदनशील और 235 अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ हैं। इन पोलिंग बूथ पर 6450 मतदान कर्मचारी, 82 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 7087 पुलिस से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।

28 नगर पालिकाओं में 5 लाख 70 हजार मतदाता

धनपत सिंह ने बताया कि 28 नगर पालिकाओं के कुल 432 वार्ड हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल 221 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें से 128 पुरुष व 93 महिलाएं हैं। वहीं, 432 पार्षदों में से 33 को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। बचे 399 वार्डों में 1301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इनमें 783 पुरुष व 518 महिलाएं शामिल हैं।

धनपत सिंह ने बताया कि कुल 5 लाख 70 हजार 208 मतदाता हैं, इनमें 3 लाख 1 हजार 677 पुरुष, 2 लाख 68 हजार 517 महिलाएं व 14 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। नगर पालिका के लिए कुल 671 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, इनमें से 144 संवेदनशील और 92 अतिसंवेदनशील हैं। इन पोलिंग बूथों पर 3355 मतदान कर्मचारी, 69 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 5206 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

दोनों चुनावों के लिए 4712 EVM की गईं वितरित

नगर परिषद व नगर पालिका चुनाव के लिए कुल 4712 EVM वितरित की गई हैं। पुलिस को चुनाव क्षेत्रों में अतिरिक्त गश्त व नाके लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथ पर पीने के पानी व शौचालय की पूरी व्यवस्था की गई है। इस संबंध में पहले से ही जिला उपायुक्तों को निर्देश दे दिए गए हैं। दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर हर मतदान केंद्र पर रखी जाएगी। कोरोना गाइडलाइन के चलते प्रत्येक मतदान केंद्र पर मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था भी रहेगी।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England