खबर हरियाणा की

हरियाणा: बेटे के साथ माता वैष्णों देवी गई झज्जर की महिला की भगदड़ में मौत, घटना के दौरान बिछड़ गए थे दोनों

झज्जर : नए साल पर माता वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए गई हरियाणा के झज्जर जिले के बेरी कस्बे की पाना बैठान निवासी ममता की भगदड़ में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना गांव में पहुंची तो मातम छा गया। ताऊ के लड़के सतबीर ने बताया कि ममता (38) अपने बेटे आदित्य (20) के साथ 30 दिसंबर को घर से नए साल पर माता वैष्णो के दर्शन करने के लिए गई थी।

शनिवार सुबह जब दर्शन करने के लिए लाइन में लगी हुई थी तो भवन परिसर के पास एकाएक भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने के बाद उसका बेटा आदित्य उससे बिछड़ गया और भगदड़ में ममता की  मौत हो गई। भगदड़ के कुछ देर बाद आदित्य को पता चला की मां की मौत हो गई।  

पति की 5 साल पहले हो चुकी है मौत

ममता के पति सुरेंद्र की करीब 5 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। लड़का आदित्य 12 वीं कक्षा पास करके कॉलेज में एडमिशन लिया है, लड़की कशिश(17) 12 वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। ममता की मौत से परिवार सदमे में है। बेरी से ममता के परिवार के सदस्य कटरा के लिए रवाना होग गए हैं।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England