हरियाणा में हैवानियत: 18 महीने की बछिया के साथ दुष्कर्म, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

कैथल : हवस में अंधे हुए इंसान का चरित्र इतनी बुरी तरह से दलदल के भीतर धंसता जा रहा है कि अब पशुओं के साथ भी घिनौना काम करने से नहीं चूक रहा। कैथल में एक युवक ने गाय की 18 महीने की बछिया के साथ ही दुष्कर्म कर दिया। पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि चौकी क्योड़क पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गांव नौच निवासी शमशेर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव नौच में पशुओं व खुद के रहने के लिए मकान बनाया हुआ है। मकान में नीचे पशुओ का स्थान है। अपने मकान में पत्थर लगाने के लिए भरत सिंह निवासी करावली जिला भरतपुर राजस्थान को लगाया हुआ था, जो रात के समय भरत सिंह उसके मकान में ही सोता था।

19 फरवरी की रात को भरत सिंह ने उसकी पालतु बछिया के साथ दुष्कर्म किया। शमशेर की शिकायत पर थाना सदर में मामला दर्ज करके चौकी क्योड़क पुलिस के एएसआई रामनिवास द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए करीब 32 वर्षीय आरोपी भरत सिंह निवासी करावली जिला भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से गहन पूछताछ उपरांत सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Exit mobile version