
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 25,30,868 विद्यार्थी हैं। इनमें प्रधानाचार्य से लेकर क्लास-4 तक के कुल 1,37,895 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 96,535 पद भरे हुए हैं। स्कूलों में प्रधानाचार्य के 398, मुख्याध्यापकों के 112, पीजीटी के 13974, टीजीटी, मौलिक मुख्याध्यापकों के 20467, पीआरटी, मुख्य शिक्षकों के 4846 पद खाली हैं।
सह-शिक्षा को बढ़ावा देने का करेंगे प्रयास
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि प्रदेश के कॉलेजों में सह-शिक्षा को बढ़ावा देंगे। भविष्य में मांग आने पर ही अलग से लड़कियों के लिए कॉलेज खोला जाएगा। प्रदेश में प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में से अधिकतर सह-शिक्षा विद्यालय हैं। 14,473 विद्यालयों में से 12,664 में सह-शिक्षा (को-एजुकेशन) प्रदान की जा रही है।
केवल 1809 कन्या विद्यालय हैं। गन्नौर की भाजपा विधायक निर्मल रानी ने प्रश्नकाल के दौरान सरकार से सह-शिक्षा को बढ़ावा देने की मांग की। कंवर पाल ने कहा कि सदन के सभी सदस्य समाज को सह-शिक्षा के लिए जागृत करें। इससे समाज में भारी बदलाव आएगा। निर्मल ने गन्नौर ने सह-शिक्षा कॉलेज खोलने की मांग की, जिस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसकी व्यावहारिकता जांची जाएगी।