हरियाणा सरकार का एन.एच.एम. के अनुबंध कर्मियों को दिवाली गिफ्ट, दिया ये बड़ा लाभ

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के अनुबंध कर्मचारियों को दीपावली के त्यौहार पर 7वें वेतन आयोग का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने उनके लिए 7वें वेतन आयोग को लागू करने की ‘सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने एन.एच.एम. के अनुबंध कर्मचारियों द्वारा विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए अथक प्रयासों की सराहना करते हुए इन सभी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की स्वीकृति दी।

इससे पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 11 अगस्त 2021 को हुई राज्य स्वास्थ्य समिति की आम सभा की बैठक में इस मामले को उठाया गया था। बैठक के दौरान प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में फाइल को फिर से प्रस्तुत किया गया और उसके बाद अनुमोदन प्रदान कर दिया गया।

फरीदाबाद सिविल अस्पताल में बनेगा 200 बिस्तर का मातृ एवं शिशु ब्लॉक
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में 200 बिस्तर वाले ‘मातृ एवं शिशु अस्पताल (एम.सी.एच.) ब्लॉकÓ के निर्माण को सैद्धांतिक रूप से स्वीकृति दी है। प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं की ज्यादा संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

उक्त ब्लॉक के अलावा एन.एच.एम. के तहत राज्य के 6 जिलों में एम.सी.एच. ङ्क्षवग/ब्लॉक की स्थापना को मंजूरी दी गई है। साथ ही जिला सिविल अस्पतालों यानी पंचकूला, सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद और पलवल में 5 एम.सी.एच. ब्लॉकों की स्थापना प्रक्रिया में है। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग द्वारा मैडीकल कॉलेज नलहड़ में एक एम.सी.एच. ब्लॉक की स्थापना की जा रही है।

Exit mobile version