Gold-Silver Rate Today: आज फिर गिरे सोने चांदी के भाव, जाने आज के ताजा रेट

Gold-Silver Rate : सोने को महंगाई मापने का सबसे उपयुक्त पैमाना माना जाता है। लिहाजा बाजार में सोने के भावों (Gold Rate) में चल रहे उतार चढ़ाव पर निवेशक नजर रखते हैं। आज एक बार फिर सोने के भावों (Gold Rate) में भारी गिरावट देखने को मिली। 

आज एक 22 कैरेट के 1 ग्राम सोने का भाव 4449 रुपये है। यानि की 61 रुपये सस्ता हुआ है। एक दिन पहले 1 ग्राम सोने का भाव (Gold Rate) 4510 रुपये था। वहीं 8 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव आज 35592 रुपये है। एक दिन पहले 36080 रुपये था यानि इसमें 488 रुपये की वृद्धि देखने को मिली है। 

वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) आज 44490 रुपये है। जबकि 100 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव आज 444900 रुपये चल रहा है। एक दिन पहले यह भाव 451000 रुपये चल रहा था। यानि 24 घंटे में यह भाव 6110 रुपये कम हो गया है।

वहीं 24 कैरेट वाले 1 ग्राम सोने का भाव आज भारतीय बाजार (Indian Market) में आज 4549 रुपये है। यानि की यह 61 रुपये सस्ता हुआ है। एक दिन पहले 1 ग्राम सोने का भाव 4610 रुपये था। वहीं 8 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज 36392 रुपये है। एक दिन पहले 36880 रुपये था यानि इसमें 488 रुपये की कमी देखने को मिली है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज 45490 रुपये है। जबकि 100 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज 454900 रुपये हो गया है। एक दिन पहले यह भाव 461000 रुपये चल रहा था। यानि चौबीस घंटे में यह भाव 6100 रुपये और कम हो गया है।


महानगरों में आज सोने के भाव (Gold Rate)

देश के चार बड़े महानगरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव क्या चल रहे हैं। आइए जानते हैं। चेन्नई में 22 कैरेट का भाव आज 43360 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 47300 रुपये है। जबकि मुंबई में 22 कैरेट सोने का भाव आज 44490 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 45490 रुपये चल रहा है। 

राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव आज 45200 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 49310 रुपये चल रहा है। वहीं कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव आज 45550  और 24 कैरेट सोने का भाव 48250 रुपये चल रहा है।

देश के अन्य बड़े शहरों में सोने के भाव

वहीं देश के अन्य बड़े शहरों की बात करें तो बेंगलुरु में आज 22 कैरेट सोने का भाव 43050 रुपये 24 कैरेट सोने का भाव 46960 रुपये चल रहा है। हैदराबाद में 22 कैरेट सोने का भाव आज 43050 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 46960 रुपये चल रहा है। केरल में भी 22 कैरेट सोने का भाव आज 43050 रुपये और 24 कैरेट सोने का

भाव 46960 रुपये चल रहा है। वहीं पुणे में 22 कैरेट सोने का भाव आज 44480 रुपये और 24 कैरेट सोने का भाव 47620 रुपये चल रहा है।

देश में आज चांदी के भाव 

देश में आज सोने के साथ-साथ चांदी के भावों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। भारतीय बाजार में आज 1 ग्राम चांदी का भाव 58.30 रुपये है। एक दिन पहले यह भाव 60.45 रुपये था। वहीं 8 ग्राम चांदी का भाव आज 466.40 रुपये है। एक दिन पहले यह 483.60 रुपये था। 10 ग्राम चांदी का भाव आज 583 रुपये चल रहा है। एक दिन पहले भी यह भाव 604.50 था। वहीं 100 ग्राम चांदी का भाव आज 5830 रुपये है। एक दिन पहले यह 6045 रुपये था। यानि 215 रुपये की गिरावट हुई है। वहीं 1 किलोग्राम चांदी का भाव आज 58300 रुपये है। एक दिन पहले यह 60445 रुपये था। यानि 2150 रुपये सस्ता हुआ है।

कैसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है। आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है।

ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं, और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं। इसमें से एक कैरेट को लेकर होता है।अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर ज्वेलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।

आप खुद ज्वेलरी में इस निशान को देख सकते हैं। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। असली हॉलमार्क पर भारतीय मानक ब्यूरो का तिकोना निशान होता है। जो सोने की कैरेट की शुद्धता के निशान के बगल में होता है।

Exit mobile version