वारदात

हांसी में महिला को मारी गोली; घर से विवाहिता के अपहरण का प्रयास

हिसार : हांसी में दिवाली के दिन शाम को बाइक पर आए दो युवकों ने महिला को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल पूनम (32) को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामले में नारनौंद के दीपक सोनी और प्रवीण के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

घायल महिला पूनम - Dainik Bhaskar

विकास नगर की रहने वाली 32 साल की पूनम ने बताया कि उसकी शादी मनोज के साथ हुई है। दिवाली के दिन वह शाम को अपनी मां रामबाई के साथ बाजार में खरीदारी करने गई थी। शाम को करीब आठ बजे वह अपने घर लौटी थी। उसी दौरान वहां दीपक सोनी और प्रवीण बाइक लेकर पहुंचे।

दोनों ने उसे पकड़कर जबरदस्ती बाइक पर बैठाने की कोशिश की। उसने इसका विरोध किया तो दीपक ने कहा कि या तो चुपचाप बाइक पर बैठ जा नहीं तो तुझे गोली मार दूंगा। इसके बाद दीपक ने पिस्टल निकाली और उस पर फायर कर दिया।

गोली पूनम की बाजू में लगी। गोली मारने के बाद दोनों आरोपी वहां से बाइक पर फरार हो गए। पूनम ने बताया कि कुछ समय पहले उसका दीपक के साथ मेलजोल था। अब उससे कोई संबंध नहीं है, इस कारण दीपक उससे रंजिश रखने लगा है।

दीपक उसको जबरदस्ती अपने साथ रखना चाहता है और इसी कारण से उस पर गोली चलाई। महिला को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, मां बोली- पत्नी, सास समेत 4 लोगों ने मारा

राई : गांव पलड़ी कलां में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक की मां का आरोप है कि हत्या मृतक की पत्नी, सास समेत चार लोगों ने की है।

राई थाना पुलिस ने मृतक प्रमोद की मां के बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दिल्ली के गांव कराला निवासी ओमवती उर्फ सावित्री ने बताया कि उसका बेटे प्रमोद शुक्ला की शादी 13 साल पहले जाजल गांव निवासी गंगा देवी के साथ हुई थी।

प्रमोद के पास एक बेटा है। शादी के बाद से गंगा उसके बेटे के साथ झगड़ा करती थी। वह उसके बेटे पर झूठा केस दर्ज कराने की धमकी देती रहती थी। जिस वजह से घर का माहौल काफी खराब रहता था। वह अकसर उसे, पति प्रमोद को जान से मारने की भी धमकी देती थी।

ओमवती ने बताया कि 6 महीने पहले उसकी पुत्रवधु गंगा व उसके परिवार वाले उसके बेटे प्रमोद को बहला-फुसलाकर अपने साथ जाजल गांव में ले गए थे। गुरुवार को उन्हें सूचना मिली कि प्रमोद का शव पलड़ी कलां गांव के पास फंदे से लटका हुआ है।

जब वे मौके पर पहुंचे तो खेत में एक पेड़ पर प्रमोद का शव लटका हुआ था। ओमवती ने कहा कि उसके बेटे प्रमोद की हत्या पत्नी गंगा देवी, मां केला देवी, साले दीपक व मोहन प्रधान ने की है। बेटे की हत्या कर शव लटकाया गया है। पुलिस ने ओमवती के बयान पर पत्नी गंगा, सास केला देवी, दीपक व मोहन प्रधान पर केस दर्ज किया है।

मां का आरोप : आरोपी पुत्रवधु ने 20 लाख हड़पे

मृतक प्रमोद की मां ने आरोप लगाया कि वह मई 2020 में सरकारी विभाग से रिटायर हुई थी। उसे रिटायरमेंट के बाद 20 लाख रुपए मिले थे। जब उसके पास रिटायरमेंट के पैसे आए तो पुत्रवधु गंगा देवी व उसके परिजनों को लालच आ गया।

गंगा उनके परिवार पर बार-बार प्लॉट खरीदने का दबाव देती थी। इसी वजह से गंगा, उसके घरवाले व मोहन उर्फ प्रधान गांव जाजल उसके बेटे प्रमोद को बहला फुसलाकर अपने साथ गांव पलड़ी में मकान दिलाने के लिए ले गए थे। ओमवती का आरोप है कि उसका अंगूठा लगवाकर पैसे निकाल लिए गए। जब पैसे समाप्त हो गए तो उसके बेटे की हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England