खबर हरियाणा की

भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल किसान का गांव ने किया बहिष्कार: 8 किसानों पर लगाया जुर्माना

हिसार : 11 अगस्त को पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा गांव डाटा के किसान के लिए समस्या बन गई है। इस यात्रा में शामिल होने पर किसान सुरेश उर्फ लाला का गांव ने सामाजिक बहिष्कार कर दिया है। इस बात की पुष्टि खुद पीड़ित किसान व गांव के निवर्तमान सरपंच विनोद ने की है। सुरेश के साथ इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले अन्य 8 किसानों पर भी 5100-5100 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

किसान, जिनका गांव ने बहिष्कार किया और जुर्माना लगाया। - Dainik Bhaskar

किसान, जिनका गांव ने बहिष्कार किया और जुर्माना लगाया।

हांसी के एसडीएम जितेंद्र अहलावत के अनुसार, अगर ऐसा हुआ है तो गलत हुआ है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव के सरपंच विनोद का कहना है कि यह उनका या किसी विशेष व्यक्ति का फैसला नहीं है। यह फैसला पूरे गांव ने सहमति से किया है।

 

रैली में किसान सुरेश की कम्बाइन चलाते कैप्टन अभिमन्यु।

रैली में किसान सुरेश की कम्बाइन चलाते कैप्टन अभिमन्यु।

दोनों भाइयों के साथ रैली में शामिल हुआ था सुरेश
डाटा वासी सुरेश उर्फ लाला ने बताया कि 11 अगस्त को कैप्टन अभिमन्यु के नेतृत्व में नारनौंद में होने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए वह अपनी कम्बाइन व ट्रैक्टर पर तिरंगा लगाकर आने के लिए तैयार था। लेकिन गांव के ही कुछ लोग आए और उसको तिरंगा यात्रा में भाग न लेने के लिए मना करने लगे।

जब उसने वहां न जाने देने का कारण पूछा तो वे लोग कोई जवाब नहीं दे पाए। वह अपने दोनों भाइयों के साथ यात्रा में शामिल हुआ था। इससे पहले वह किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए टिकरी बॉर्डर पर भी जा चुका है।

लेकिन रैली से आने के बाद पता चला कि उसका सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है। कहा गया है कि उसके साथ न कोई बात करेगा और न किसी तरह का संपर्क रखेगा। लोगों से कहा गया है कि सुरेश उर्फ लाला, रमेश व संदीप ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया था। इसलिए गांव का कोई भी व्यक्ति न तो उससे व उसके परिवार से बातचीत करेगा। उसके घर पर नहीं जाएगा। दरांती से लेकर कम्बाइन तक किसी भी कृषि औजार का प्रयोग नही करेगा। पंचायत के फैसले का उल्लंघन करने वाले पर 5100 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।

बहिष्कार के बाद घर आने वालों पर लगा दिया जुर्माना
यह फैसला करने वाले मुख्य रूप से सरपंच विनोद, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि जयबीर जागलान, बारिश सहित अन्य पंचायती हैं। फैसला सुनाने के बाद गांव के नरेश उर्फ निशू, राजबीर उर्फ राजू, प्रमोद उर्फ मोनू, राजेश, राजा, भगत शर्मा, बिंद्र व नन्ना उसके घर पर आ गए थे। उसके बाद अगले दिन फिर से पंचायत करके उनके घर आने वाले सभी लोगों पर 5100-5100 रुपए जुर्माना लगाया गया है।

सुरेश के अनुसार, बहिष्कार के इस फैसले के कारण उसका भारी नुकसान हो रहा है। मजदूर नहीं मिलने से उसकी फसल खराब होने लगी है। मजदूर भी जुर्माना लगने की बात से डर कर उसके खेत मे काम करने के लिए आने को तैयार नहीं हैं। इस मामले को लेकर वह जल्द ही वकीलों की राय लेकर कानून का सहारा लेगा।

बता दें कि नारनौंद एरिया से पूर्व भाजपा विधायक एवं मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने 11 अगस्त को तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली थी। इस यात्रा में कैप्टन ने जो कम्बाइन चलाई थी, वह सुरेश उर्फ लाला की थी।

 

Source link

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England