खबर हरियाणा की

रोहतक में मां और छोटे बेटे ने ने बड़े बेटे को मार कर घर के आंगन में दफनाया, ऊपर से सीमेंट डाल कर बना दिया फ़र्श, पुलिस को मिला कंकाल

रोहतक : हरियाणा के रोहतक जिले के गांव सैमाण से लापता युवक कर्मपाल उर्फ राहुल का कंकाल उसके अपने ही घर से बरामद हुआ। वहीं उसकी हत्या मां और उसके छोटे भाई ने मिलकर की थी, जिन्हों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। महम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने मामले की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को पेटवाडा निवासी सतीश ने शिकायत दर्ज करवाई थी। सतीश की शादी गांव सैमाण में मुना देवी के साथ हुई थी। सतीश का एक साला है सत्यवान, जिसके दो लड़के कर्मपाल उर्फ राहुल, विकास व एक लड़की है। कर्मपाल व विकास अपनी मां सुनीता के साथ गांव सैमाण में रहते हैं। सुनीता व विकास की कर्मपाल के साथ अनबन रहती थी।

इस बीच कर्मपाल लापता हो गया। करीब दो-ढाई माह से वह गायब है। सतीश ने पुलिस के सामने शक जाहिर किया है कि सुनीता ने अपने छोटे बेटे विकास के साथ मिलकर कर्मपाल की हत्या कर दी है व शव को घर में ही जमीन में दबा दिया है। मामले की जांच एसआई भगत सिंह द्वारा की गई। जांच के दौरान शक के आधार पर पुलिस ने सुनीता विकास को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि सुनीता और विकास ने ही कर्मपाल को मारा और शव घर में ही दबा दिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव बरामद कर लिया है, जो अब कंकाल बन चुका था। सुनीता ने बताया कि उसका पति सत्यवान काफी समय से उनसे अलग ही रह रहा है। सुनीता अपने दोनों बेटों के साथ गांव में रहती थी। लेकिन कर्मपाल के साथ उसकी बनती नहीं थी।

गत 6 जून को सुनीता व विकास का कर्मपाल के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद विकास और सुनीता ने मिलकर कर्मपाल की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को कमरे में ही दफना दिया। ऊपर से सीमेंट व रोड़ी का घोल डालकर फर्श बना दिया। इसके बाद अगले ही दिन अपना मकान बंद करके गांव छोड़कर फरार हो गए थे।

Source link

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England