वाहन चालकों की पो बारह : अब भी शुरू नहीं हुआ हरियाणा का यह टोल, प्रति दिन हो रहा 15 लाख का नुकसान

हांसी : रामायण टोल से किसान नेताओं द्वारा धरना समाप्त किए हुए 15 दिन बीत चुके हैं। परंतु इसके बावजूद भी रामायण टोल शुरू नहीं किया जा सका है। यहीं नहीं अभी कुछ और दिनों तक टोल शुरू होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि अभी तक टोल इंजिनियर टेक्निकल फाल्ट का दूर नहीं कर पाए है। ऐसे में जब तक टेक्निकल फाल्ट दूर नहीं होता टोल शुरू नहीं होगा। टोल बंद होने के कारण आए दिन टोल पर 15 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। टोल से धरना समाप्त होने से पहले टोल के कर्मचारियों का कहना था कि जल्द टोल को शुरू कर दिया जाएगा। किसान आंदोलन समाप्त होने के बाद टोल के अधिकारी रामायण टोल से धरना समाप्त होने का इंतजार कर रहे थे।

जिसके बाद किसानों की ओर से 14 दिसंबर को टोल से धरना समाप्त करने का ऐलान किया गया था। जिस समय टोल से धरना समाप्त किया गया था। उस समय किसान मोर्चे के बड़े नेता टोल पर पहुंचे थे। धरना समाप्त होने के ऐलानके बाद से ही टोल के अधिकारियों के द्वारा टोल पर सभी खामियों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया था।

किसान आंदोलन खत्म होने के बाद टोल को शुरू करने केलिए टोल के इंजिनियरों द्वारा काम शुरू कर दिया गया था। परंतु दो-तीन दिन बाद ही आस-पास गांव के ग्रामीणों ने दोबारा से टोल पर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीण आस-पास के गांव के लोगों का टोल शुल्क माफ करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। करीब चार दिन के बाद टोल अधिकारियों और पुलिस प्रशासन ने टोल पर पहुंचकर ग्रामीणों को उनकी मांगें माने जाने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया था।

सभी कर्मचारियों को वापस बुलाया

हालांकि अभी तक टोल को शुरू नहीं किया जा सका है। परंतु टोल के अधिकारियों के द्वारा सभी कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर बुला लिया गया है। टोल पर करीब 75 कर्मचारियों का स्टाफ है। टोल पर सभी तैयारियों पूरी है। परंतु अभी भी टेक्निकल फाल्ट के कारण टोल को शुरू नहीं किया जा सका है। टोल के अधिकारियों का कहना है कि अभी कितने और दिनों में टोल शुरू किया जा सकेंगा, इस बारे नहीं कहा जा सकता है।

Exit mobile version