हरियाणा विधानसभा में उठी मांग-‘रिफ्यूजी’ शब्द को किया जाए बैन, कानूनी सजा का हो प्रावधान

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा में ‘रिफ्यूजी’ शब्द को बैन किए जाने की मांग उठी है। दरअसल जींद के भाजपा विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा ने इस शब्द को बैन करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि इस शब्द को बैन करते हुए कानून बनाया जाए और इसके लिए सजा का भी प्रावधान किया जाए।

उन्होंने विधानसभा में कहा कि देश के बंटवारे के समय काफी परिवार यहां से वहां स्थानांतरित हुए थे। इन लोगों के घर बार छूट गए थे। इन्होंने काफी कष्ट सहे और जान की कुर्बानियां भी दी थीं। ऐसे में आज अगर इन लोगों को शरणार्थी या रिफ्यूजी कहकर बुलाया जाता है तो वह इनका अपमान है।

जींद के विधायक ने कहा कि रिफ्यूजी शब्द को बैन किया जाए और इसके लिए सजा का प्रावधान बनाकर कानून बनाया जाए। डॉक्टर मिड्ढा ने पंजाबी लड़कियों की शादी के समय बदले जाने वाले नामों के लिए भी एक मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पंजाबी लड़कियों के शादी के समय उनके नामों में उर्फ शब्द जोड़ा जाए। डॉक्टर मिड्ढा ने कहा कि लड़कियों की शादी के समय उनके नाम बदल दिया जाते हैं, जिनके कारण उन्हें भविष्य में समस्या होती है। ऐसे केसों में लड़की के नाम में उर्फ लगाकर जोड़ दिया जाए ताकि उन्हें भविष्य में कागजात बनवाने में समस्या ना आए।

Exit mobile version