खबर हरियाणा की

Cyclone Shaheen : चक्रवाती तूफान के चलते इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा हाल

नई दिल्ली : Cyclone Shaheen : मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अरब सागर (Arabian Sea) में गहरा दबाव शुक्रवार सुबह चक्रवात शाहीन (Cyclone Shaheen) में तब्दील हो गया। शाम तक इसके गंभीर चक्रवात (Cyclone Shaheen) के रूप में और तेज होने की संभावना है। हालांकि, यह भारतीय तट से दूर जा रहा है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर-पूर्वी अरब सागर और पड़ोस के क्षेत्र से शाहीन चक्रवात 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी अरब सागर के मध्यवर्ती क्षेत्र की ओर बढ़ गया। अगले 12 घंटों में इसके गंभीर चक्रवात में बदलने की संभावना है।

अगले 36 घंटों में यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा और पाकिस्तान के मकरान तट से टकराएगा। शाहीन चक्रवात गुलाब तूफान से उत्पन्न परिस्थितियों से बना है, जो 26 सितंबर को पूर्वी तट से टकराया था। मध्य भारत, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों को पार करने के बाद गुलाब की तीव्रता और कम हो गई थी। जैसे ही यह अरब सागर में दाखिल हुआ तो गहरा दबाव शुक्रवार की सुबह सघन होकर एक नए तूफान में बदल गया। यह एक असाधारण घटना है,जिसमें बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न कोई तूफान देश के विभिन्न हिस्सों को पार कर पश्चिमी तट पर पहुंचा और फिर से एक तूफान में तब्दील हो गया।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान शाहीन के आज देर रात तक या कल सुबह तक खतरनाक रूप ले सकता है। हालांकि भारत में इसका ज्यादा असर नहीं होगा। आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग के अनुसार, सिस्टम भारतीय तट से दूर जा रहा है।

आईएमडी के मुताबिक पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर बन रहा चक्रवाती तूफान शाहीन आज उत्तर अरब सागर के मध्य भागों में लगभग 20 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है। जिससे अगले 36 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम और मकरान तट (पाकिस्तान) की ओर बढ़ने की संभावना है। लेकिन इस दौरान कच्छ और सौराष्ट्र में तेज बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान ‘शाहीन’ के कारण सात राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और गुजरात में बहुत तेज बारिश होगी। मालूम हो कि चक्रवाती तूफान की शुरूआत 26 सितंबर को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में हुआ था। इसका विकास चक्रवात गुलाब के आने के बाद हुआ। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात क्षेत्र, दमन, दीव, दादरा और नगर हवेली में अलग-अलग स्थानों पर चक्रवाती तूफान के कारण बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। साथ ही उत्तरी कोंकण में अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England