Corona Update Today: हरियाणा में फिर फूटा कोरोना बम, 24 घंटे में 8841 नए मामले, देखें जिलेवार सूची

चंडीगढ़ : Corona Update Today : हरियाणा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना विस्फोट हुआ और एक ही दिन में 8841 नए मामले सामने आए। वहीं 16 वर्षीय किशोरी सहित छह लोगों की मौत भी हो गई। गुरुग्राम में दो, सिरसा में एक, यमुनानगर में एक, जींद में एक और फतेहाबाद में एक की मौत हुई है।

सिरसा में गांव कुसुंबी निवासी 16 वर्षीय युवती की सिरसा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान कोरोना से मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को 3394 लोगोंं ने कोरोना को मात भी दी और ओमिक्रॉन का कोई केस नहीं मिला। अब प्रदेश में कुल 41420 एक्टिव केस हैं और 10091 लोगों की मौत हो चुकी है। रिकवरी रेट में गिरावट जारी है, अभी रिकवरी रेट 93.78 फीसद है।

शुक्रवार को कहां कितने केस

शुक्रवार को सबसे ज्यादा 3897 मामले गुरुग्राम में सामने आए। फरीदाबाद में 1106, पंचकूला में 441, अंबाला में 508, हिसार में 178, सोनीपत में 512, करनाल में 607, पानीपत में 217, सिरसा में 94, रोहतक में 204, यमुनानगर में 168, भिवानी में 114, कुरुक्षेत्र में 148, महेंद्रगढ़ में 52, जींद में 103, रेवाड़ी में 91, झज्जर में 166, फतेहाबाद में 92, कैथल में 59, पलवल में 28, चरखी दादरी में 41 और नूंह में 15 केस मिले।

Exit mobile version