कोरोना अपडेट : प्रदेश में 24 घंटे में दोगुने से ज्यादा मिले नए केस, मिले कितने पॉजिटिव जानें

चंडीगढ़ : प्रदेश में 24 घंटे में नए केसों की संख्या दोगुना से ज्यादा हुई है। मंगलवार को राज्य के 9 जिलों में 24 नए मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा 6 केस गुड़गांव तो 4 केस फरीदाबाद में मिले हैं।

प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskar

प्रतीकात्मक फोटो।

सोमवार को 10 केस मिले थे। हालांकि, राहत की बात यह है कि किसी की जान नहीं गई। अब प्रदेश में 415 एक्टिव मरीज रह गए हैं। जो कुल मरीजों का 0.05 प्रतिशत है।

प्रदेश अब कुल मरीजों की संख्या 7 लाख 70 हजार 363 हो गई है। इनमें 10 हजार 158 की मौत हुई है। जबकि दूसरी तरफ 21 और मरीजों के ठीक होने के बाद निगेटिव होने वालों का आंकड़ा 7 लाख 59 हजार 790 पर पहुंच गया है। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.62 प्रतिशत हो गया है।

Source link