लाइफस्टाइल

कोरोना विस्फोट : Corona के ताजा मामलों ने तोड़ा दोनों लहरों का रिकॉर्ड; एक दिन में 44.6% केस बढ़े

नई दिल्ली : Corona : देश में कोरोना की तेज रफ्तार फिर से डराने लगी है। पिछले दो दिनों में ही भारत में कोरोना के डेली केसेज दोगुने से भी अधिक हो गए हैं। 30 दिसंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 13,154 नए केस आए हैं, जो दो दिन पहले आए 6358 केसेज की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा हैं। इस दौरान देश में ओमिक्रॉन के मामले भी 950 से अधिक हो गए हैं और ये नया वैरिएंट देश के 22 राज्यों/यूटी में पहुंच चुका है। उधर दो बड़े महानगरों दिल्ली और मुंबई में भी कोरोना केसेज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।

भारत में पहली दो लहरों से भी तेज रफ्तार से बढ़ रहे केस

देश में पिछले दो दिनों में कोरोना केस बढ़ने की रफ्तार ने पिछली दोनों लहरों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। केवल दो दिन (28, 29 दिसंबर) में ही बहुत तेजी से देश में डेली कोरोना केस दोगुने हो गए हैं।

दिल्ली और मुंबई में डराने लगी कोरोना की रफ्तार

देश के दो बड़े महानगरों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना केस नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। इन दोनों शहरों में नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है।

  • दिल्ली में मंगलवार के 496 केस बुधवार को लगभग दोगुने होकर 923 हो गए, जो 30 मई (946 केस) के बाद से दिल्ली में एक दिन के सर्वाधिक केस हैं।
  • इससे दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 1.29% हो गया। साथ ही दिल्ली के कुल कोविड केस भी बढ़कर 14 लाख 45 हजार 102 हो गए। दिल्ली में अब तक कोरोना से 25,107 लोगों की मौत हुई है।
  • महाराष्ट्र और इसकी राजधानी मुंबई में भी कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। मुंबई में बुधवार को 2510 नए केस सामने आए, जो पिछले कई महीनों के दौरान किसी भी भारतीय शहर में आए सर्वाधिक केस हैं।
  • मुंबई में 20 दिसंबर को 283 केस सामने आए थे, जो 10 दिन के अंदर ही 80% बढ़कर बुधवार को 2510 हो गए। इससे पहले 8 मई 2021 को मुंबई में 2678 केस आए थे।
  • मंगलवार को मुंबई में 1377 केस सामने आए थे। मुंबई में कोरोना के कुल एक्टिव केस 8060 हो गए हैं।

देश के कई राज्यों में बढ़ रहे हैं कोरोना केसेज

दिल्ली और मुंबई ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी नए कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं।

  • महाराष्ट्र में मंगलवार के 2172 की तुलना में बुधवार को देश में सर्वाधिक 3900 नए केस सामने आए।
  • केरल में भी एक दिन पहले के 2474 की तुलना में बुधवार को 2846 नए केस सामने आए। पश्चिम बंगाल में मंगलवार के 752 की तुलना में बुधवार को 1089 केस सामने आए।
  • वहीं, कर्नाटक में मंगलवार के 356 की तुलना में बुधवार को 566 नए केस, गुजरात में 394 की तुलना में 548 नए केस दर्ज किए गए।
  • झारखंड में 155 की तुलना में बुधवार को 344 केस दर्ज हुए जबकि हरियाणा के नए डेली केस भी 126 से बढ़कर 24 घंटे में ही 217 हो गए।

ओमिक्रॉन बढ़ा रहा है देश की टेंशन

देश में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन का पहला केस 2 दिसंबर को कर्नाटक में सामने आया था। एक महीने से भी कम समय में ही ओमिक्रॉन देश के 22 राज्यों/यूटी में दस्तक दे चुका है। देश में ओमिक्रॉन संक्रमण के कुल मामलों का 50% से अधिक दिल्ली और महाराष्ट्र से हैं।

देश में ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 961 हो गए हैं। इनमें से दिल्ली में सर्वाधिक 263 केस जबकि महाराष्ट्र में 252 मामले हैं।

ओमिक्रॉन से सर्वाधिक प्रभावित अन्य राज्यों में गुजरात (97), राजस्थान (69), केरल (65), तेलंगाना (62), तमिलनाडु (45), कर्नाटक (34), आंध्र प्रदेश (16) और हरियाणा (12) शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England