Weather Update Today: हरियाणा में इस बार जल्दी बढ़ेगी ठंड, अगले 2 दिन में छाएगी धुंध, देखें मौसम का हाल

करनाल : Weather Update Today : प्रदेश के मौसम में आने वाले 24 से 48 घंटे में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अगले 2 दिन में हल्की से घनी धुंध ( Fog ) छा सकती है। जिससे रात का तापमान 3 डिग्री नीचे जाने के आसार हैं।

शनिवार को हिसार सबसे ठंडा जिला रहा, यहां रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सबसे अधिक पानीपत में रहा, यह 34 प्वांइट 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी फिलहाल मौसम खुश्क बना रहेगा। आगे ठंड बढ़ने के आसार हैं। बता दें कि इस बार ठंड ( Winter ) ने नवंबर में ही दस्तक दे दी है।

दीपावली के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ने से आसमान में स्मॉग छा गया और तापमान में भी उछाल देखा गया, लेकिन अब फिर से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। रात का तापमान धीरे-धीरे नीचे जा रहा है जिस कारण सुबह और रात की ठंडक बनी हुई है। कई जिले ऐसे भी हैं जहां दिन में तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे चला गया।

इनमें नारनौल और गुरुग्राम शामिल हैं वहीं न्यूनतम तापमान में अंबाला बालसमंद कॉल ऐसे इलाके रहे जहां का रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे नोट किया गया। धुंध छाने के बाद बढ़ेगी ठंड मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक धुंध छाने के बाद तापमान 3 से 4 डिग्री नीचे जा सकता है। इससे दिन और रात में दोनों पहर ठंडक बढ़ेगी वही गेहूं की बुवाई को फायदा मिलेगा। विशेषज्ञों की मानें तो जितनी अधिक धुंध पड़ेगी गेहूं की फसल को उतना ही फायदा होगा।

Exit mobile version