लाइफस्टाइल

Chances Of Rain : हरियाणा में आज से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिन झमाझम बारिश का अनुमान

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि इससे प्रदेश में 19 अगस्त देर रात से मौसम में बदलाव आएगा। इसके बाद 20 से 23 अगस्त तक बीच-बीच में राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान उत्तरी व दक्षिण पूर्व हरियाणा के कुछ एक जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

इससे पहले मानसून की टर्फ रेखा का पश्चिमी छोर 10 अगस्त से हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ गया था। इस कारण प्रदेश में मानसूनी हवाएं कमजोर होने से मानसून ब्रेक की स्थिति बन गई। इससे प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व खुश्क बना हुआ है।

बारिश से न सिर्फ शुष्क मौसम से छुटकारा मिलेगा बल्कि तीन दिन से बढ़े तापमान से भी राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों से दिन व रात के तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि 20 से शुरू होने वाली बारिश की गतिविधियां कम से कम तीन से चार दिन चलेंगी। हालांकि इन दिनों मूसलाधार बारिश तो नहीं होगी, लेकिन इतनी बारिश होगी कि मौसम सुहाना हो जाएगा। तापमान में करीब से तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून ट्रफ अब हिमाचल से नीचे उतरकर हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व दिल्ली के करीब आ जाएगी। इससे मानसून सक्रियता बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 36 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है। बुधवार को हल्के बादल छाए रहेंगे, जबकि गुरुवार को बादल छा सकते हैं। शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान हवा में नमी भी बढ़ सकती है।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England