शिक्षा

CBSE 12th Result घोषित: 92.71% छात्र हुए पास; 10वीं का रिजल्ट भी आज होगा जारी

नई दिल्ली,CBSE 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। Result में 92.71% छात्र पास हुए हैं। DigiLocker पर रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो चुका है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर परिणाम चेक कर सकेंगे। 10वीं का Result भी आज ही आएगा।

35 लाख छात्रों को है परिणाम का इंतजार
10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा करीब 35 लाख छात्रों ने दी है। इसमें 10वीं के 2116290 और 12वीं के 1454370 छात्र शामिल हैं। परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी।

सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में Passing Marks 33% हैं। उन विषयों में जिनमें Practical & Theory दोनों हैं, दोनों में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना जरूरी है।

क्रैश हो सकती है CBSE 12th Result वेबसाइट
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं में लाखों की संख्या में छात्रों ने भाग लिया है, जब यह छात्र छात्र अपने रिजल्ट एक साथ चेक करेंगे, तो ऐसी परिस्थिति में बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने की आशंका है।

इन वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं CBSE 12th Result

  • cbse.gov.in
  • cbseresults.nic.in
  • results.gov.in
  • parikshasangam.cbse.gov.in
  • digilocker.gov.in

ऐसे चेक कर सकेंगे Result

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर, DOB आदि भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England