वारदात

दुल्हन गोलीकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर, सांपला गांव में पंचायत जारी, ग्रामीण ले सकते हैं कड़ा फैसला

रोहतक : दुल्हन गोलीकांड : हरियाणा के रोहतक (rohtak) जिले में हुए दुल्हन गोलीकांड (bride shooting) में तीन दिन से ज्यादा का समय बीत गया है। मगर मुख्य आरोपी साहिल (Main accused Sahil) की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी साहिल सांपला (sampla) का रहने वाला है। पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर (PGI Trauma Center) में जिंदगी की जंग लड़ रही दुल्हन तनिष्का (bride tanishka) भी सांपला की रहने वाली है।

रोहतक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन घायल दुल्हन तनिष्का। - Dainik Bhaskar

रोहतक पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन घायल दुल्हन तनिष्का।

वहीं आरोपी साहिल की गिरफ्तारी न होने से सांपला निवासियों में भय और रोष का माहौल बना हुआ है। इसी के चलते सांपला में ग्रामीणों की पंचायत चल रही है, जिसमें कड़ा फैसला लिया जा सकता है। लोगों में भय है, क्योंकि आरोपी साहित आपराधिक प्रवृत्ति (criminal tendency) का शख्स है।

हालांकि पंचायत दो दिन पहले सांपला थाना प्रभारी से मिलकर साहिल की गिरफ्तारी की मांग कर चुकी हैं। साथ ही दो दिन का समय देते हुए आगामी रणनीति बनाने के लिए आज के दिन पंचायत कर बड़ा फैसला लेने के बारे में भी बताया था। पंचायत में 250 से ज्यादा लोग शामिल हैं।

पुलिस अफसर बनने का था तनिष्का का सपना

पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रही तनिष्का स्कूल समय से ही पुलिस अफसर बनने का सपना देख रही थी। वह अकसर घर पर पुलिस की बड़ी अधिकारी बनने की बात कहती थी। मगर परिजनों के मुताबिक उक्त आरोपी साहिल पिछले काफी समय से तनिष्का को परेशान कर रहा था।

तनिष्का का इलाज कर रहे पीजीआईएमएस (PGIMS) के डॉक्टरों का कहना है कि गोली लगने से उसकी गर्दन में छह से सात सेंटीमीटर का बड़ा छेद हो गया है। गर्दन में लगी गोली ने उसकी छाती को काफी नुकसान पहुंचाया है। एक गोली उसकी सांस और खाने की नली के पास फंसी हुई है। दूसरी गोली बाईं साइड की पसली में फंसी हुई है।

जबकि एक गोली बाईं साइड के पेट के निचले हिस्से में खून की नली में दबी हुई है। यह गोली सीटी स्कैन में ट्रेस हो चुकी है, लेकिन अभी स्थिति ऐसी नहीं है कि इन्हें निकाला जा सके। गोली लगने के कारण बाई साइड डायफ्रेम में तीन छेद हो चुके हैं। लीवर का हिस्सा और पेट में खून की तिल्ली भी डैमेज हो चुकी है। बड़ी आंत और खाने की थैली से भी गोली आरपार निकली हुई है। दाईं साइड का जबड़ा भी टूट चुका है।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England