होटल में संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ का सेवन करने से प्रेमी की मौत, जानें मामला

नारनौल : नारनौल शहर में रेवाड़ी रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थिति में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। होटल संचालक को जब इस बात का पता चला तो डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस के सहयोग से व्यक्ति को एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि अपार होटल में एक कमरा एक व्यक्ति ने बुक किया था। उसके साथ एक महिला होने की आशंका भी बताई जा रही है। कुछ समय बाद महिला वहां से चली गई। होटल संचालक को पता लगा कि व्यक्ति की हालत खराब है। इसी आशंका के चलते संचालक ने पुलिस डायल 112 पर सूचना दी।

सिटी थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस गाड़ी में व्यक्ति को नागरिक अस्पताल लेकर गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गोद गांव का बताया जा रहा है। व्यक्ति ने किस कारण जहरीले पदार्थ का सेवन किया या अन्य कोई कारण रहे? इस बात का अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी। मृतक का शनिवार पोस्टमार्टम होने की उम्मीद है।

Exit mobile version