पानीपत : पानीपत में एक युवक ने अपनी चाची सास के साथ होटल में कमरा बुक करवाया। लेकिन बाद में उस युवक ने उसी कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना के 3 घंटे पहले ही उसने यहां एक महिला के साथ कमरा बुक कराया था। बाद में पता चला कि यह उसकी चाची सास थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवा दिया। महिला को गिरफ्तार करके जांच की जा रही है।

मृतक करनाल जिले के रतनगढ़ का रहने वाला है। उसका नाम राजेश (31) बताया जा रहा है। बस स्टैंड के पास सुखदेव नगर स्थित दूरजा गेस्ट हाउस के मैनेजर छविराम ने बताया कि एक युवक ने शुक्रवार को दोपहर 2:17 पर कमरा बुक कराया था। उसके साथ कमरा बुक कराते समय एक 10 साल बड़ी एक महिला भी थी। शाम को 7:10 पर अचानक कमरे से उन्हें महिला के चीखने की आवाजें सुनाई दी। आवाज सुनकर मैनेजर और बाकी कर्मचारी कमरे की तरफ दौड़े।
महिला ने कमरा खोला और जैसे अंदर नजर गई तो वहां महिला की चुन्नी से युवक राजेश फंदे पर लटका हुआ था। फंदे को काटा गया और उसे नीचे उतारा गया। उस समय उसकी मृत्यु हो चुकी थी। जल्दबाजी में पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को मोर्चरी भिजवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

दुरेजा गेस्ट हाउस, जहां युवक ने सुसाइड किया है।
मौके पर पुलिस को आधार कार्ड मिला, जिसके मुताबिक महिला 41 साल की रेनू पानीपत की सब्जी मंडी इलाके की रहने वाली है। प्राथमिक जांच में यह पता लगा की महिला मृतक की चाची सास लगती है और दोनों का अफेयर चल रहा था। उन्होंने यहां कमरा लिया था। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि राजेश बार-बार मरने की बात कह रहा था और मजाक-मजाक में उसने चाची सास की चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।