वारदातखबर हरियाणा की

झज्जर की क़त्था फैक्ट्री में देर रात हुई अमोनिया गैस लीक, लोगों का सांस लेेना हुआ मुश्किल

झज्जर : शहर के बेरी गेट क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर सांय उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब यहां स्थित एक कत्था फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। आनन-फानन में सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। एकाएक काफी संख्या में मौहल्ला निवासी और शहर के अन्य क्षेत्रोें से आमजन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाडि़यों ने गैस रिसाव को कम करने का प्रयास करने लगी।

डीएसपी राहुल देव व एडीसी जगनिवास सहित सिटी थाना प्रभारी शेेेेेेेेेेेेेरसिंह व कर्मबीर ने पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मौहल्ला निवासी रवि गुर्जर, लखीराम, नवीन गुर्जर, शेरा, विनोद वाल्मीकि, संतु गुर्जर, मनोज, जतिन व लाला गुर्जर आदि ने बताया कि वे इसी कालोनी में रहते है। यहां स्थित कत्था फैक्ट्री कई वर्षों से स्थापित है। इसमें कई वर्षोँ पहले भी इस प्रकार की गैस का रिसाव हुआ था। उस समय फैक्ट्री बंद करने के लिए भी कालोनी के निवासियों ने प्रयास करते हुए संघर्ष किया था लेकिन कुछ तकनीकी सुधारों के बाद फैक्ट्री को स्थानांतरित करने का मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे जब फैक्ट्री में कार्य करते हुए वर्कर बचाओ-बचाओ की आवाज के साथ रोते हुए से बाहर की ओर निकले तो उनका ध्यान भी इस ओर गया। जब उन्हें अमोनिया गैस की गंध आई और आंखों में जलन होने लगी तो उन्हें समझ आ गया कि वर्कर किस कारण से रोते हुए से भागे है। इसके बाद कुछ महिला वर्करों और बच्चों को भी दिल्ली गेट भेजा गया। पुलिस प्रशासन द्वारा गैस रिसाव को बंद करने के लिए डीएसपी राहुल देव भी दमकल कर्मचारियों के साथ फैक्ट्री के भीतर गए। थोड़ी देर बाद जब वे बाहर आए तो उनका भी बुरा हाल था। उन्होंने आते ही अपनी आंखों को पानी से साफ किया।

कई लोगों के चेहरे पर नहीं था मास्क :

अमोनिया गैस के कारण जहां श्वांस लेना दुश्वार हो जाता है और आंखों में जलन महसूस होती है वहीं गैस रिसाव के समय फैक्ट्री के बाहर मामले की जानकारी ले रहे लोगों में से बहुत से ऐसे रहे जिनके चेहरे पर मास्क नहीं था। कुछ लोगों की स्थिति ऐसी रही जिनसे बगैर मास्क के वहां ठहरा भी नहीं जा रहा था और वे वहां से जाना भी नहीं चाहते थे। बाद में कुछ ने पुलिस की गाड़ी से मास्क लिए वहीं कुछ ने रूमाल, अंगौछे या शर्ट के बटन खोल उसे ही मास्क के स्थान पर प्रयोग किया।

देर रात होता रहा गैस रिसाव, हो सकता है बड़ा हादसा :

गैस रिसाव की खबर सुनकर जहां प्रशासन प्रतिनिधि व पुलिस कर्मचारी भारी संख्या में पहुंचे वहीं पार्षद एवं समाज सेवियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आस-पास क्षेत्र में खुली दुकानों को भी बंद करने का निवेदन किया। पुलिस द्वारा दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। गैस रिसाव के चलते कई लोगों की आंखों में जलन हो रही थी। लोगों का कहना है कि यह हादसा देर सांय होने के चलते लोगों को गंध का अहसास हो गया और पुलिस को खबर कर दी गई जिससे रिसाव को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England