राजनीति

‘UP चुनाव में BJP को हराने के कांग्रेस का प्रचार करना पड़ा तो वह भी करुंगा’; अभय चौटाला का बड़ा बयान

हिसार : मार्च 2022 में होने वाले UP विधानसभा चुनाव को लेकर इनेलो नेता अभय चौटाला (Abhaya Choutala) ने बड़ा बयान दिया है। अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए वह यूपी में प्रचार करने के लिए जाएंगे। अगर उनको भाजपा (BJP) को सत्ता से बाहर रखने के लिए कांग्रेस (Congress) का प्रचार भी करना पड़ा तो वह इसके लिए भी तैयार हैं।

File Photo

अभय चौटाला ने कहा कि चुनाव आने पर अगर उनको वहां पर विपक्ष की किसी की पार्टी या उम्मीदवार (Party or candidate) की तरफ से चुनाव प्रचार के लिए निमंत्रण भेजा जाएगा तो वे वहां पर जरूर जाएंगे। उनके लिए कांग्रेस (Congress) भी अछूती नहीं है। उनका मुख्य मकसद भाजपा को सत्ता से बाहर करने का है।

अगर यूपी में भाजपा प्रत्याशी को हराने के लिए कोई भी उम्मीदवार, किसी भी पार्टी का उम्मीदवार उनको बुलाता है तो वे प्रचार के लिए जरूर जाएंगे। यूपी में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा की 404 सीटों पर चुनाव होने हैं और भाजपा की सपा, कांग्रेस, बसपा से सीधी टक्कर होगी।

हाल ही में अभय चौटाला ने जीता ऐलनाबाद उपचुनाव
अभय सिंह चौटाला का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि यूपी के पश्चिमी एरिया में किसान आंदोलन (Farmer’s Agitation) का खासा प्रभाव है और अभय चौटाला किसान आंदोलन के पक्ष में विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इसके अलावा इस एरिया में प्रभाव रखने वाली राष्ट्रीय लोकदल के साथ भी इनेलो की नजदीकियां लगातार बढ़ रही हैं।

अभय चौटाला जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) के साथ उनकी रैली में कई बार स्टेज शेयर कर चुके हैं। हाल ही में ऐलनाबाद सीट से लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव जीतकर भी आए हैं। ऐलनाबाद उपचुनाव में अभय चौटाला ने भाजपा समेत तीन पार्टियों के संयुक्त प्रत्याशी गोविंद कांडा को हराया था।

विधायक अभय सिंह चौटाला द्वारा कृषि कानूनों के खिलाफ विधायक पद से इस्तीफा दिए जाने के कारण यहां पर उपचुनाव हुए थे।

Related Articles

Back to top button
निधन से पहले आखिरी रात को कहां थीं आकांक्षा? मेकअप आर्टिस्ट ने किया खुलासा भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आखिरी पोस्ट, वीडियो में मिले संकेत What is the use of Bard AI in Google? Google Launches BARD AI Chatbot To Compete With ChatGPT Liverpool obliterate shambolic Man Utd by record margin How Liverpool dismantled Manchester United 7-0 Jon Jones returns to win UFC heavyweight title in 1st round Kelsea Ballerini Takes ‘SNL’ Stage for the First Time Kelsea Ballerini shines on ‘SNL’ stage Matt Hancock plotted to oust the chief executive of NHS England